NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नेहरू युवा केन्द्र के संयोजन में खेल प्रतियोगिताएं संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नेहरू युवा केन्द्र के संयोजन में खेल प्रतियोगिताएं संपन्न
रायगढ़

नेहरू युवा केन्द्र के संयोजन में खेल प्रतियोगिताएं संपन्न

कब्बडी, रस्सा-कस्सी और दौंड प्रतियोगिता में दिखा युवाओं का उत्साह

lochan Gupta
Last updated: April 5, 2024 11:24 pm
By lochan Gupta April 5, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्था नेहरू युवा केन्द्र रायगढ़ द्वारा जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे के निर्देशन में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिले के सभी ब्लाकों में किया गया जिसमें युवाओं के लिए देशी खेल जैसे कबड्डी, खो खो, रस्सा कस्सी और दौंड जैसी खेलों की प्रतियोगिता कराई गई तथा जीतने वाले प्रतिभागी और समूह को शील्ड और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया। नेहरू युवा केन्द्र रायगढ़ द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में प्राचार्य भोजराम पटेल के मार्गदर्शन से आयोजित रस्सा कस्सी और दौंड प्रतियोगिता में आस पास के युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और निर्णायक जिले के प्रतिष्ठित ख्यातिप्राप्त कलाविद मनोज श्रीवास्तव रहे साथ ही विशिष्ठ अतिथि तारापुर विद्यालय के प्राचार्य भोजराम पटेल और नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे रहे जिनके द्वारा विजेता प्रतिभागियों और उनके दलों को पुरस्कृत किया गया, मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि खेल से जीवन में संयमता आती है और स्वास्थ भी बेहतर बना रहता है,खेलो का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है युवाओं को प्रतिदिन कोई न कोई खेल खेलना ही चाहिए, उन्होंने नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता की प्रशंसा भी की।
युवाओं के चहुमुखी विकास और व्यक्तित्व निर्माण में खेलों की भूमिका अहम – भोजराम पटेल
खेल प्रतियोगिता के विशिष्ठ अतिथि,विद्यालय के प्राचार्यऔर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल ने कहा कि आधुनिक समय में पढ़ाई के साथ साथ चहुमुखी विकास के लिए खेलों का होना आवश्यक है, इससे युवाओं में व्यक्तित्व विकास भी होता है साथ ही उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन भी प्राप्त किया जा सकता है। रस्सा कस्सी की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कर्मसेनी युवती मंडल को प्राप्त हुआ वहीं दुसरे स्थान पर लक्ष्मीबाई युवती समूह रहीं, दौंड प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया । इसी प्रकार अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी नेहरू युवा केन्द्र रायगढ़ द्वारा युवा युवती मंडलों के सहयोग से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित किए गए जिसके अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी पश्चिम के उमंग युवा समुह ने कबड्डी प्रतियोगिता, ग्राम कोंडतराई में विवेक पुंज युवा मंडल के सहयोग से दौंड और रस्सा कस्सी प्रतियोगिता, उत्साह युवा मण्डल के सहयोग से केरझर में खेल प्रतियोगिता तथा घरघोड़ा में भी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इन प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों के लिए स्वल्पहार और भोजन की व्यवस्था भी नेहरू युवा केन्द्र रायगढ़ द्वारा किया गया था, प्रतियोगिताओ के सफल अयोजन में नेहरू युवा केन्द्र रायगढ़ के लेखापाल एवं कार्यक्रम सहायक राहुल गोस्वामी, स्वयंसेवक सुशांत पटनायक, नवीन कुमार दुबे, नंदकिशोर दुबे, शुभम शर्मा, दिलीप प्रधान, अक्षय भास्कर और नवीन देवांगन आदि सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You Might Also Like

प्रदेश में बढ़ती गौ तस्करी व गौ हत्या का विरोध

आर. एल. हॉस्पिटल में 2 मार्च को साइटिका स्पेशिलिस्ट डॉ हर्षित गोयनका रहेंगे उपलब्ध

लिव इन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी जेल दाखिल

त्यौहारी सीजन में ट्रेनों के परिचालन रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

थाना प्रभारी जूटमिल ने बैंकों को चेक कर प्रबंधकों को दिया गया सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ओडीएफ प्लस और मिशन लाइफ के तहत चल रहा सघन जागरूकता कार्यक्रम
Next Article लीलाधर बानू खुंटे धार्मिक फिल्म मेरी मां कर्मा के प्रांतीय स्टार प्रचारक बने

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक चालक, हुई मौत
दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
मां विहार कॉलोनी में शिफ्ट किए प्रगति नगरवासी
प्रगति नगर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Popular Posts

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय, अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?