रायगढ़। भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार जांगड़े के दिशा निर्देश पर एवं जिला प्रभारी दीपक खूंटे और जिला अध्यक्ष एवं जिला महा सचिव की विशेष उपस्थिति में आज हमारे भीम आर्मी रायगढ़ इकाई के कारवां रायगढ़ के जोगी डीपा में पहुंचा। जिला महासचिव बसंत लहरे ने बताया कि जोगी डीपा रायगढ़ के हमारे युवा साथीगण भीम आर्मी में तन मन धन से जुडक़र काम करने के लिए सदस्यता ग्रहण किया और समाज के उपर हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर सामाजिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान करने का शपथ ली। वहीं सोनू जाटवर, प्रमोद टंडन एवं भीम आर्मी के सक्रिय कार्यकर्ता श्रवण कुमार महेश की विशेष सहयोग से आज का यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा। श्रवण कुमार महेश के द्वारा भीम आर्मी में ही क्यों जुड़े इस विषय पर अपना वक्तव्य रखते हुए भीम आर्मी में जुड़े हुए नए साथियों को भीम आर्मी किस प्रकार से काम करता उस विषय के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। भीम आर्मी में जुडऩे वाले नए साथियों में से राकेश सारथी, सन्नी सारथी, अविनाश, शिव चरण काटजू, यशवंत लहरे, रामाधार,विक्की सारथी, सुभाष सारथी, जय प्रकाश, उपेंद्र खूंटे, सुनील बंजारे, राकेश कुमार सारथी आदि अन्य साथी गण उपस्थित थे।



