NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आज से शुरू होंगी बोर्ड की परीक्षाएं
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > आज से शुरू होंगी बोर्ड की परीक्षाएं
रायपुर

आज से शुरू होंगी बोर्ड की परीक्षाएं

सीएम विष्णु देव साय ने परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं, कहा- विद्यार्थी तनाव मुक्त होकर दें परीक्षा

lochan Gupta
Last updated: March 1, 2024 12:30 am
By lochan Gupta March 1, 2024
Share
4 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 1 मार्च से 12 वीं और 2 मार्च से 10 वीं बोर्ड की शुरू हो रही परीक्षाओं में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दीं है. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी ने अच्छी तैयारी की होगी और आपका परीक्षा फल भी अच्छा रहेगा. मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि आप सभी भय और तनाव मुक्त होकर परीक्षा में शामिल हो और अपना स्वाभाविक प्रदर्शन करें. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘परीक्षा पे चर्चा‘ के दौरान बच्चों को दिए सुझावों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा है, विद्यार्थी उनके टिप्स को जरूर अपनाए.
परिश्रम से तय होता है परिणाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके परिश्रम से परिणाम निर्धारित होते है. साल भर आपने जो पढ़ाई और मेहनत की है उसका अच्छा परिणाम आप सभी को मिलेगा. परीक्षाएं जीवन की सफलता का अंतिम पड़ाव नहीं है. पढ़ाई आपके जीवन में आगे बढऩे के रास्ते को प्रशस्त करती है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया गया है. इस निर्णय अनुसार एक शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी. इन दोनों ही परीक्षाओं में विद्यार्थियों को जिसमें ज्यादा अंक मिलेगा उसके आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार होगा.
1 से 23 मार्च तक होगी इंटरमीडिएट की परीक्षाएं
बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा का आयोजन कल, 1 मार्च 2024 से किया जाएगा. छत्तीसगढ़ बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 23 मार्च 2024 को समाप्त होंगी. 12वीं की परीक्षाएं पहले दिन हिंदी के पेपर के साथ शुरू होंगी. ष्टत्रक्चस्श्व की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं. जिन छात्रों ने अभी तक परीक्षा प्रवेश पत्र नहीं डाउनलोड किया है. वह आधिकारिक वेबसाइट ष्द्दड्ढह्यद्ग.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
सुबह 9.15 से 12.15 बजे तक होगी परीक्षा
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाएं सुबह 9.15 बजे से शुरू होकर दोपहर 12.15 बजे तक चलेंगी. बोर्ड ने छात्रों को सुबह 9 बजे तक अपनी निर्धारित सीटों पर बैठने के लिए कहा है क्योंकि उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 9.05 बजे तक वितरित की जाएंगी और प्रश्न पत्र सुबह 9:10 बजे तक वितरित किए जाएंगे.
क्या करें, क्या न करें?
12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं. बिना हॉल टिकट के केंद्र पर पहुंचे छात्रों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं है. वहीं प्रवेश पत्र के साथ आधिकारिक पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा. एग्जाम सेंटर पर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लेकर जाना प्रतिबंधित किया गया है. अगर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किसी भी परीक्षार्थी के पास मिलती है, तो उसे तुरंत एग्जाम सेंटर से बाहर कर दिया जाएगा और उसे आगे की परीक्षा से भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.

You Might Also Like

सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर देश में पहले नंबर पर ट्रेंड करते रहा छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2024

29 को होगी निगम सामान्य सभा की बैठक

चैतू दादा और अनंत के सरेंडर पर डिप्टी सीएम शर्मा का बड़ा बयान

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा शराब घोटाले में गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जीएसटी विभाग में वर्षों पुराने विवादित प्रकरणों का हो रहा निराकरण
Next Article आंगनबाड़ी केंद्र उडुमगांव में हुआ पोषण वाटिका का निर्माण

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?