NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गारे पेलमा 4/1 कोयला खदान के श्रमिकों ने खोला मोर्चा!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गारे पेलमा 4/1 कोयला खदान के श्रमिकों ने खोला मोर्चा!
रायगढ़

गारे पेलमा 4/1 कोयला खदान के श्रमिकों ने खोला मोर्चा!

काम बंद कर बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर! , पुलिस प्रशासन और प्रबंधन ने दी समझाइस, नहीं बनी बात

lochan Gupta
Last updated: January 8, 2024 1:14 am
By lochan Gupta January 8, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। तमनार क्षेत्र स्थित जिंदल पावर लिमिटेड गारे पेलमा 4/1 कोयला खदान डोंगामहुआ में काम करने वाले मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्थाई और अस्थाई कर्मचारियों ने प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। डोंगामहुआ कोल खदान के व्हीटीसी ऑफिस के मुख्य द्वार पर तीन दिनों तक धरना प्रदर्शन करने के बाद आज से काम बंद कर एमडी गेट के पास अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। मजदूरों के हड़ताल पर चले जाने के बाद कोल खदान में कार्य प्रभावित हो चुका है। हड़तालीन मजदूरों को समझाइस देने के लिए प्रशासन और प्रबंधन की टीम आज धरना स्थल पर आई जरूर थी, लेकिन बात नहीं बनी है।
कोल खदान कर्मियों की समस्या
डोंगामहुआ कोयला खदान में लगभग 40 मजदूर कार्यरत है, जो भू प्रभावित हैं। जिनको दो वर्गों में बांटा गया है। कुछ भू प्रभावित मजदूरों को जिंदल अपने अंदर रखा है, तो वहीं कुछ मजदूरों को सुपीरियर मैन पावर के अंदर रखकर कार्य लिया जा रहा है। भू प्रभावित सभी श्रमिकों का कहना है कि उन्हें कंपनी के जेपीएल कोड में नियुक्ति दी जाए। 10-15 वर्ष बीत जाने के बाद भी कोल खदान के अंदर कार्यरत श्रमिकों को पदोन्नति नहीं दी गई है। श्रमिकों ने पदोन्नति की मांग की है। कोयला खदान में मिलने वाले विभिन्न प्रकार के भत्तों से श्रमिकों को वंचित रखा गया है। खदानों में कार्यरत श्रमिको को मिलने वाले भत्ते के साथ नियुक्ति पत्र सभी श्रमिकों को दिए जाने की मांग प्रबंधन से की गई है।
हड़ताल पर बैठे श्रमिक
छत्तीसगढ़ निजी कोयला खदान मजदूर संघ (इंटक) टपरंगा द्वारा अपनी मांगों को 5 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच पूरा करने की मांग की गई थी, लेकिन उनकी मांगे आज तक पूरी नहीं हुई, जिस वजह से मजदूर संघ चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। हड़ताल कर रहे मजदूरों को समझाइस देने के लिए प्रबंधन व पुलिस प्रशासन की टीम आज हड़ताल स्थल पर आई थी, लेकिन त्रिपक्षीय वार्ता के बाद भी संतोष पूर्ण जवाब श्रमिको को नहीं मिला है। मजदूरों का कहना है कि जब तक उन्हें संतोष पूर्ण जवाब नहीं मिलता है, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

You Might Also Like

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की शाखा अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र औघड़ की मड़ई जिगना में शुक्रवार को हुए नि:शुल्क उपचार शिविर में डॉक्टर आर के मौर्य ने 105 मरीजों का उपचार किया।

राज्य में हरित पटाखों का ही होगा विक्रय एवं उपयोग, दीपावली में 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे

धरमजयगढ़ व रायगढ़ वन मंडल में गजराजों का आतंक

75 केजी के 5 अजगरों का किया रेस्क्यू

हायर सेकेंडरी स्कूल औराईमुड़ा में गुरु पूर्णिमा का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पखांजूर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या
Next Article सडक़ दुर्घटना में भाजपा नेता अरुण कातोरे घायल

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?