रायगढ़। भाजपा नेता अरुण कातोरे आज रविवार को रायपुर से रायगढ़ लौटते समय सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और दाएं कंधे के हिस्से में चोट आई है। उन्हें रायगढ़ के बालाजी मेट्रो अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के मुताबिक उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
आज रविवार की शाम करीब 4 बजे रायगढ़-सारंगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दानसरा के समीप बुढिय़ा गांव में मुख्य मार्ग पर अरुण कातोरे की कार पलक झपकते ही अनियंत्रित होकर सडक़ से करीब 8 फीट नीचे खेत में गिर गई। बताया जाता है कि कार स्वयं अरुण कातोरे ड्राइव कर रहे थे और वे रायपुर से रायगढ़ लौट रहे थे। जिससे उनके सिर और दाएं कंधे के हिस्से में चोट आई है। दुर्घटना के बाद अरुण कातोरे ने स्वयं ही अपने मोबाइल फोन से जिला पंचायत रायगढ़ के पूर्व अध्यक्ष अजेश अग्रवाल सहित गुरूपाल भल्ला और अपने परिवार के लोगों को घटना की सूचना दी। दुर्घटना की खबर लगते ही पास के ही गांव में रहने वाले अजेश अग्रवाल कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। इधर अरुण कातोरे की कार दुर्घटना की सूचना पाते ही गुरूपाल भल्ला भी मौके के लिए रवाना हो गए थे। बताया जाता है कि दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंचे अजेश अग्रवाल, संजय पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने अरुण कातोरे की पत्नी अनुषा कातोरे, भाजपा नेता गुरूपाल भल्ला सहित अन्य लोगों से सलाह मशविरा कर अरुण को रायगढ़ बालाजी मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंचे। अरुण कातोरे के कार दुर्घटना की खबर लगते ही गौतम चौधरी, दीवान और अन्य भाजपा नेताओं में श्रीकांत सोमावार, सुभाष पांडे भी मेट्रो अस्पताल पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने अरुण कातोरे की प्रारंभिक जांच कर उपचार शुरू किया। दुर्घटना में उनके सिर के हिस्से में चोट आई थी जिसे खून बह गया था इसके अलावा दाएं कंधे के हिस्से की हड्डी में फैक्चर होना बताया गया है। परिवार वालों का कहना है कि परिवार के साथ पुणे गए थे। रायपुर लौटने के बाद अरुण अपना चेकअप कराने के लिए रायपुर में रुके थे, डॉक्टर से चेकअप कराने के बाद वह रायपुर से अकेले ही कार ड्राइव कर रायगढ़ आ रहे थे और दुर्घटना के शिकार हो गए।
सडक़ दुर्घटना में भाजपा नेता अरुण कातोरे घायल
सिर व कंधे में आई गंभीर चोट, अनियंत्रित हुई कार खेत में में पलटी, बालाजी मेट्रो अस्पताल में चल रहा उपचार
