NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तेज-बारिश के बीच जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तेज-बारिश के बीच जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी
रायगढ़

तेज-बारिश के बीच जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी

अंबेडकर चौक से कलेक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च, मांगों को लेकर लगाए नारे

lochan Gupta
Last updated: September 26, 2026 12:45 am
By lochan Gupta September 26, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। मेडिकल कॉलेज में गुरुवार से सीनियर रेजिडेंट, पीजी रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट और एमबीबीएस डॉक्टर 17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया है। जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। तेज बारिश के बीच 200 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर मेडिकल कॉलेज परिसर में जुटे और नारेबाजी कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों का कहना है कि शासन ने उनकी 17 सूत्रीय मांगों में से सिर्फ इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की है। बाकी मांगों पर अब तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है। इसी को लेकर डॉक्टरों में नाराजगी है। शुक्रवार को 200 से ज्यादा डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद जूनियर डॉक्टर नारेबाजी करते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे। यहां से सभी पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए डॉक्टरों ने अपनी सभी मांगें जल्द पूरी करने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

एक महीने पहले सौंपा था ज्ञापन

जेडीए रायगढ़ के अध्यक्ष डॉ. विकास ने बताया कि डॉक्टरों ने करीब एक महीने पहले शासन को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा था। शासन ने इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाया है, लेकिन बाकी मांगों पर अभी तक फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी मांगों पर निर्णय नहीं होने से डॉक्टरों में नाराजगी है। इसी के चलते डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया है। डॉ. विकास ने कहा कि अगर मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो 28 सितंबर से इमरजेंसी सेवा का भी बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कामयाब नहीं होगी और मांगों को लेकर उनका विरोध लगातार बढ़ रहा है।

You Might Also Like

रेलवे स्टेशन के दूसरे हिस्से में टिकट काउंटर खोलने उठ रही आवाज

सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या

सुशासन का 1 साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल

एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कांग्रेस ने उठाई मांग, निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मान्यता सीजी बोर्ड की और किताब बेच रहे सीबीएसई की!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मासूम बच्ची से दुष्कर्म, बुर्जुग को 20 साल की कैद, 40 दिन के भीतर मिला न्याय
Next Article ढाबा संचालक से मारपीट, प्रधान आरक्षक सस्पेंड, आरक्षक भी हुआ लाइन अटैच

खबरें और भी है....

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

Popular Posts

भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल : सीएम साय
तेज बारिश को लेकर अलर्ट रहे जिला प्रशासन- सीएम साय
मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक, प्रदेश में खुलेंगे 360 नए धान खरीदी केंद्र
अवैध कबाड़ दुकान पर रेड, 8 क्विंटल कबाड़ व पिकअप जब्त
नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?