NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्वच्छता ही सेवा अभियान : जनजागरूकता रैली से स्वच्छता का संदेश, ‘नेकी की दीवार’ से मानवता की पहल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्वच्छता ही सेवा अभियान : जनजागरूकता रैली से स्वच्छता का संदेश, ‘नेकी की दीवार’ से मानवता की पहल
रायगढ़

स्वच्छता ही सेवा अभियान : जनजागरूकता रैली से स्वच्छता का संदेश, ‘नेकी की दीवार’ से मानवता की पहल

‘जीरो वेस्ट’ खेल प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए किया गया प्रेरित

lochan Gupta
Last updated: September 25, 2026 12:16 am
By lochan Gupta September 25, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा (स्॥स्)-2026 अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्वच्छता के साथ जनभागीदारी एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के सातवें एवं आठवें दिन 23 एवं 24 सितम्बर को मंडल के प्रमुख स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, स्वास्थ्य इकाइयों एवं रेलवे परिसरों में कचरे के उचित पृथक्कीकरण, फोर-वे सोर्स सेग्रीगेशन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचाव को लेकर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रेलवे कॉलोनियों में जनजागरूकता रैली निकालकर घर-घर संपर्क किया गया तथा पंपलेट वितरित किए गए। इस दौरान हरे, नीले, लाल एवं काले डस्टबिन में अलग-अलग प्रकार के कचरे को रखने तथा उसके वैज्ञानिक प्रबंधन एवं पुनर्चक्रण की जानकारी दी गई। गीले कचरे से घर पर कम्पोस्ट खाद तैयार करने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए जूट एवं कपड़े के थैले वितरित किए गए। मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों एवं स्टॉल संचालकों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा एनईआई स्पोर्ट्स क्लब में बच्चों के लिए ‘जीरो वेस्ट’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से बच्चों में खेल मैदानों में स्वच्छता तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

‘नेकी की दीवार’ से दिया मानवता और पुन: उपयोग का संदेश

स्वच्छता के साथ सामाजिक सहभागिता एवं मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिलासपुर एवं चांपा रेलवे स्टेशनों पर ‘नेकी की दीवार’ पहल आयोजित की गई। इसके माध्यम से ऐसी उपयोगी वस्तुएं जरूरतमंदों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया, जो किसी व्यक्ति के लिए अनुपयोगी हो चुकी हैं, लेकिन किसी अन्य के लिए उपयोगी हो सकती हैं। इस पहल द्वारा यात्रियों एवं आमजनों से ‘नेकी की दीवार’ में सक्रिय सहभागिता करते हुए जरूरतमंदों के लिए उपयोगी वस्तुएं साझा करने तथा आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता की भावना को बढ़ावा देने की अपील की गई।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान: बदलाव की वास्तविक कहानी, डेयरी उद्यमिता योजना से जुर्डा निवासी राकेश पटेल को मिली नई उड़ान

104 पीएम आवास निर्माण शुरू करने एक हफ्ते का अल्टीमेटम : आयुक्त क्षत्रिय

ग्रामीण के हत्यारे दो भाईयों को उम्रकैद

सुशासन तिहार में गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी

दुर्ग-पटना के बीच दूसरी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा 16 से

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवा सेतु अभियान में प्रशासन सख्त, व्यापारियों से सहयोग की अपील
Next Article मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनएसएस स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

खबरें और भी है....

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

Popular Posts

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?