NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा सेतु अभियान में प्रशासन सख्त, व्यापारियों से सहयोग की अपील
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > सेवा सेतु अभियान में प्रशासन सख्त, व्यापारियों से सहयोग की अपील
छत्तीसगढ़

सेवा सेतु अभियान में प्रशासन सख्त, व्यापारियों से सहयोग की अपील

स्वच्छ पखांजूर की कवायद तेज, पॉलीथिन और खुले में कचरे पर प्रशासन की रहेगी नजर, स्वच्छता अभियान से सडक़ चौड़ीकरण तक, पखांजूर में प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बनाई रणनीति

lochan Gupta
Last updated: September 25, 2026 12:15 am
By lochan Gupta September 25, 2026
Share
3 Min Read

पखांजूर। नगर पंचायत पखांजूर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगाने प्रशासन ने व्यापारियों के साथ बैठक कर नियमों की जानकारी दी। नया बाजार स्थित दुर्गा प्रांगण में आयोजित बैठक में प्रशासन ने कार्रवाई से पहले व्यापारियों को व्यवस्था सुधारने का अवसर देते हुए नियमों का पालन करने की अपील की।
बैठक में एसडीएम मनीष देव साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार कुर्रे, थाना प्रभारी तेज वर्मा, नगर पंचायत सीएमओ सुनील जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण साहा और उपाध्यक्ष शंकर सरकार सहित व्यापारी मौजूद रहे। एसडीएम मनीष देव साहू ने व्यापारियों से दुकानों के आसपास नियमित साफ-सफाई रखने, नगर की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने और साप्ताहिक बाजार के दौरान ठेले-गुमटियों को सडक़ से दूर व्यवस्थित रूप से लगाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग या बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत सीएमओ सुनील जैन ने बैठक में जुर्माने के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थान पर थूकने या गंदगी फैलाने पर 200 से 1,000 रुपये, खुले में कचरा फेंकने पर 1,000 से 5,000 रुपये तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग या बिक्री पर 10 हजार से 50 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

36-36 फीट चौड़ी होगी मुख्य सडक़

बैठक के दौरान पखांजूर नगर के मुख्य मार्ग के प्रस्तावित चौड़ीकरण की जानकारी भी व्यापारियों को दी गई। प्रशासन के अनुसार सडक़ के दोनों ओर 36-36 फीट क्षेत्र में चौड़ीकरण प्रस्तावित है। अधिकारियों ने व्यापारियों से विकास कार्य में सहयोग करने और प्रस्तावित चौड़ीकरण के लिए आवश्यक सहयोग देने की अपील की। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार कुर्रे ने बैठक में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर व्यापारियों और नागरिकों को जागरूक किया। उन्होंने साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने सहित आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी दी। बैठक के माध्यम से प्रशासन ने साफ कर दिया कि स्वच्छता, प्लास्टिक प्रतिबंध और सडक़ व्यवस्था को लेकर अब जागरूकता के साथ-साथ नियमों का पालन भी सुनिश्चित कराया जाएगा।

You Might Also Like

गो-गैस के प्लांट में जीएसटी का छापा

सूरजगढ़ माइंस की गाडिय़ां बंद, सैकड़ों युवाओं के रोजगार पर संकट

मां ने दूसरे पति संग मिलकर बेटे को मारकर दफनाया

जेल में कांग्रेस नेता की मौत के बाद हटाई गईं जेलर

आवारा मवेशियों से किसानों की फसल पर संकट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समाज के बीच जाकर सेवा से सीख रहे युवा, एनएसएस की गतिविधियों से व्यक्तित्व निर्माण के साथ जिम्मेदार नागरिक और भविष्य के नेतृत्वकर्ता तैयार करने की पहल
Next Article स्वच्छता ही सेवा अभियान : जनजागरूकता रैली से स्वच्छता का संदेश, ‘नेकी की दीवार’ से मानवता की पहल

खबरें और भी है....

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

Popular Posts

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?