NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा संकल्प अभियान में सुरक्षित मातृत्व को मिल रही मजबूती
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा संकल्प अभियान में सुरक्षित मातृत्व को मिल रही मजबूती
रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान में सुरक्षित मातृत्व को मिल रही मजबूती

lochan Gupta
Last updated: September 24, 2026 12:02 am
By lochan Gupta September 24, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक बेहतर तरीके से पहुंचाने की दिशा में रायगढ़ का 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां गर्भवती माताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही जटिल एवं रेफर किए गए मामलों का विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुशलतापूर्वक प्रबंधन किया जा रहा है।
1 अप्रैल से अब तक अस्पताल में कुल 1260 प्रसव सफलतापूर्वक कराए जा चुके हैं। यह आंकड़ा केवल एक संख्या नहीं, बल्कि उन परिवारों के भरोसे को दर्शाता है, जिन्हें सुरक्षित प्रसव और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा यहां मिली। रायगढ़ जिले के अलावा पड़ोसी जिलों से भी जटिल एवं रेफर किए गए मरीजों को प्रसव और आवश्यक उपचार के लिए इस अस्पताल में लाया जा रहा है। विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले मामलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा समय पर उपचार एवं आवश्यक प्रबंधन उपलब्ध कराया जाता है।
अस्पताल की इस उपलब्धि के पीछे चिकित्सकों और स्टाफ की निरंतर तत्परता, समर्पण और आपसी समन्वय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उषा रानी एवं डॉ. सुषमा खेस, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक अग्रवाल, निश्चेतन अधिकारी डॉ. पद्मलोचन एवं डॉ. उषा किरण भगत सहित ओटी और वार्ड स्टाफ की टीम मरीज केंद्रित सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटी है। टीम का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित प्रसव और प्रत्येक नवजात को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अस्पताल की बढ़ती सेवाएं और सफल प्रसव लोगों के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति विश्वास को मजबूत कर रहे हैं। सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं—इसी संकल्प के साथ अस्पताल निरंतर आगे बढ़ रहा है।

You Might Also Like

घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण के बाद दावेदारी हुई तेज

21 हजार आवास निर्माण की पूर्णता के साथ रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में टॉप पर

पीएफएमएस घोटाला, शिक्षक खुद बने वेंडर

छिछोर उमरिया स्कूल में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

समन्वय का 29 वां वार्षिक महोत्सव 7 अप्रैल को तिल्दा-नेवरा में

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में लगा मेगा हेल्थ कैंप
Next Article धान में बाली निकलने की अवस्था में कीटों से बचाव करना है जरूरी

खबरें और भी है....

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

Popular Posts

कर्मवीर सिंह बने प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री
जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब जनादेश पर ही उठा रही सवाल-सीएम साय
बेकाबू कार पेड़ से टकराई चालक की मौत
केलो नदी की सफाई के लिए नदी में उतरे वित्तमंत्री ओपी चौधरी
17 सूत्रीय मांग को लेकर डाक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर शुरू किया हड़ताल

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?