NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे प्लेटफार्म में यात्री से मोबाइल की लूट, जीआरपी ने आरोपी को धर दबोचा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रेलवे प्लेटफार्म में यात्री से मोबाइल की लूट, जीआरपी ने आरोपी को धर दबोचा
रायगढ़

रेलवे प्लेटफार्म में यात्री से मोबाइल की लूट, जीआरपी ने आरोपी को धर दबोचा

lochan Gupta
Last updated: September 20, 2026 12:21 am
By lochan Gupta September 20, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। एक युवक दोस्त को ट्रेन में बैठाने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 में ट्रेन का इंतजार कर रहा था, इस दौरान एक युवक आया और उसके हाथ से मोबाइल लूट कर भाग गया। घटना की सूचना पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर16 कलेक्टर बंगला के पास निवासी वैभव निषाद (33 वर्ष) 17 सितंबर की शाम अपने मित्र को टिटलागढ़ पैसेंजर में बैठाने के लिए रायगढ़ रेलवे स्टेशन आया था। इस दौरान दोनों प्लेटफार्म नंबर 2 पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और वैभव निषाद के हाथ से रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन झपट लिया और तेजी से फरार हो गया। इस घटना के बाद वैभव ने 18 सितंबर को जीआरपी रायगढ़ में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई। इस दौरान जीआरपी की टीम शनिवार को रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म चेकिंग के दौरान प्राथी के बताए अनुसार उसी हुलिया के एक संदिग्ध युवक को देखा। जिससे पुलिस ने उसे पकडकऱ पूछताछ की तो उसने अपना नाम संतोष दास महंत पिता राजू दास महंत (21), निवासी वार्ड नंबर 18, स्टेशन पारा, थाना सक्ती, जिला सक्ती का होना बताया। साथ ही जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने मोबाइल लूटने की भी बात स्वीकार की। पुलिस ने होटल साई श्रद्धा के पास घास में छिपाकर रखा गया रेडमी कंपनी का 14 हजार का मोबाइल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। उक्त कार्रवाई में जीआरपी थाना रायगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. बोर्झा, आरक्षक अवधेश मिश्रा, सरोज कुमार साव, रोहित कुमार साहू, लकेश्वर मिरी का सराहनीय भूमिका रहा।

You Might Also Like

लॉयंस प्राइड ने श्री श्याम मंदिर में किया खिचड़ी प्रसाद वितरण

सर्व गुजराती समाज के प्रथम अध्यक्ष बने मुकेश जैन

हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना: 23 वर्ष की आयु पर मिलेगी 10 लाख की सहायता, रायगढ़ में आयोजित हुआ विशेष प्रशिक्षण

प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचा रहे विभाष

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विजयपुर और तुरकुमुड़ा तालाब में होगा गणेश विसर्जन
Next Article मराठा गैंग का स्थायी वारंटी संबलपुर से गिरफ्तार

खबरें और भी है....

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

Popular Posts

कृष्णा विहार कालोनी में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जलवायु संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- विकासशील देशों पर उत्सर्जन का बोझ डालना उचित नहीं
एसपी ने महाराज से पूछा ऑनलाइन ठगी से बचने का उपाय
आज शाम सजेगी सुर-ताल की महफिल
युवक ने घर के रसोई फांसी लगाकर दी जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?