NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चाँटीपाली स्कूल में शिक्षकों की गैर-हाजिरी पर ग्रामीणों में आक्रोश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > चाँटीपाली स्कूल में शिक्षकों की गैर-हाजिरी पर ग्रामीणों में आक्रोश
सारंगढ़

चाँटीपाली स्कूल में शिक्षकों की गैर-हाजिरी पर ग्रामीणों में आक्रोश

बीआरसी ने दिया मीडिया को कथित ‘राजनीतिक पहुंच’ की धौंस, फर्जी उपस्थिति और ‘अतिरिक्त शिक्षिका’ के भरोसे शाला- ग्रामीण

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 1:09 am
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
4 Min Read

बरमकेला। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों में सरकारी स्कूलों का शैक्षणिक स्तर लगातार क्यों गिर रहा है, इसकी बानगी बरमकेला विकासखंड के प्राथमिक शाला चाँटीपाली में स्पष्ट रूप से देखने को मिली। सरकार द्वारा प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के तमाम दावों के विपरीत, धरातल पर शिक्षकों की कथित गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली और निगरानी तंत्र की शिथिलता सीधे तौर पर नौनिहालों के भविष्य पर भारी पड़ रही है। ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर जब मीडिया टीम दोपहर लगभग 3 बजे प्राथमिक शाला चाँटीपाली पहुंची, तो विद्यालय में प्रधान पाठक सहित नियमित शिक्षक मौके पर उपस्थित नहीं पाए गए। हैरानी की बात यह रही कि संकुल स्तर के जिम्मेदार अधिकारी राम जीवन नायक मौके पर मौजूद थे। ग्रामीणों की मौजूदगी में जब मीडिया प्रतिनिधियों ने उनसे शिक्षकों की अनुपस्थिति, दर्ज संख्या और शाला संचालन के संबंध में अधिकृत जानकारी और अवकाश दस्तावेज देखने चाहे, तो उन्होंने स्थिति स्पष्ट करने के बजाय जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यवस्थागत जवाबदेही तय करने के स्थान पर उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को कथित रूप से जो करना है कर लो, मेरी राजनीतिक पहुंच नहीं जानते कहते हुए रसूख की धौंस दिखाने का प्रयास किया।

स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि नियमित शिक्षक घरेलू कार्यों और मुख्यालय आने-जाने के नाम पर शाला से अक्सर नदारद रहते हैं। शिक्षकों की अनुपस्थिति को छुपाने के लिए कथित तौर पर एक अतिरिक्त शिक्षिका को पढ़ाने का जिम्मा सौंपा गया है, जिससे अध्यापन की गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वास्तविक दर्ज संख्या से अधिक उपस्थिति दर्शाकर शासकीय योजनाओं से जुड़ी राशियों का आहरण किया जा रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। जब मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठे, तो कैमरे के सामने आधिकारिक जानकारी देने से बचते हुए प्रशासनिक पदों से तुलनात्मक और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां की गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार कुर्रे के कार्यालय पहुंचे, तो वे भी अपने विकासखंड के स्कूल की इस बदहाली से अनभिज्ञ नजर आए। मीडिया के सामने ही बीईओ ने फोन लगाकर संकुल समन्वयक जीवनराम नायक से वस्तुस्थिति की जानकारी मांगी जो मीडिया का स्कूल मे जवाब नही दिये। प्रभारी बीईओ ने फोन के माध्यम से पूछा कि शिक्षक किस आधार पर शाला में मौजूद नहीं थे। बीईओ ने मामले में संबंधितों से लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। लेकिन औपचारिक बयान देने से परहेज किया। जिले में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट और शैक्षणिक स्तर गिरने के लिए ऐसे ही गैर-जिम्मेदार शिक्षक और उन्हें संरक्षण देने वाला तंत्र सीधे तौर पर जिम्मेदार है। जब लाखों रुपये का वेतन लेने वाले शिक्षक शाला से नदारद रहेंगे और मॉनिटरिंग करने वाले अधिकारी राजनीतिक पहुंच का सहारा लेंगे, तो सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले गरीब बच्चों की शिक्षा की नींव कैसे मजबूत होगी? ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों ने कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और शासन से मांग की है कि चाँटीपाली स्कूल के हाजिरी रजिस्टर, अवकाश स्वीकृति और मध्यान भोजन संबंधी रिकॉर्ड्स की स्वतंत्र जांच कराई जाए। शाला समय में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर जाँच उपरान्त कठोर कार्रवाई हो और जिम्मेदारी से भागकर धौंस दिखाने वाले संकुल स्तर के अधिकारियों के विरुद्ध सेवा नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

You Might Also Like

कमिश्नर महादेव कावरे ने अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण किया

कोसीर में नवीन महा विद्यालय की जिन्न बोतल से फिर निकला बाहर

शा.राशन दुकान विक्रेता महिला ने खाद्य निरीक्षक विद्यानंद पटेल पर लगाए गंभीर आरोप

पति की दीर्घायु हेतु महिलाओं ने की गणगौर पूजा

साहू संघ अध्यक्ष मिले नव पदस्थ कलेक्टर से

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर पद्मिनी भोई ने अधिकारियों के बीच किया कार्यो का विभाजन
Next Article प्रेम, विरह, समर्पण, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अद्भुत संगम खरसिया में बही भक्तिरस की अजस्र धारा

खबरें और भी है....

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

Popular Posts

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?