NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विकृति से मिली मुक्ति, नई उम्मीद के साथ सामान्य जीवन की ओर बढ़े 21 व्यक्ति
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विकृति से मिली मुक्ति, नई उम्मीद के साथ सामान्य जीवन की ओर बढ़े 21 व्यक्ति
रायगढ़

विकृति से मिली मुक्ति, नई उम्मीद के साथ सामान्य जीवन की ओर बढ़े 21 व्यक्ति

lochan Gupta
Last updated: September 19, 2026 12:25 am
By lochan Gupta September 19, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों को उपचार के साथ विकलांगता रोकथाम और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी पहल के तहत कुष्ठ रोग के कारण हाथ-पैर में विकृति से प्रभावित 21 व्यक्तियों को विकृति सुधार शल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। कुष्ठ रोग के कारण इन व्यक्तियों के हाथ-पैर में विकृति उत्पन्न हो गई थी। इसके चलते उन्हें दैनिक कार्य करने में परेशानी होती थी। साथ ही सामाजिक जीवन में भी संकोच और आत्मविश्वास की कमी महसूस होती थी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित व्यक्तियों की पहचान कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच की। उन्हें कुष्ठ रोग के उपचार, विकलांगता रोकथाम और पुनर्वास के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया गया। जांच के बाद जरूरत के अनुसार मरीजों को विकृति सुधार शल्य चिकित्सा (आरसीएस) के लिए चिन्हित कर उचित स्वास्थ्य संस्थान में भेजा गया और उपचार की प्रक्रिया पूरी कराई गई। शल्य चिकित्सा के बाद मरीजों को फिजियोथेरेपी, स्वयं की देखभाल और नियमित जांच के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनका लगातार मार्गदर्शन और फॉलोअप किया गया। उपचार और पुनर्वास के बाद मरीजों की स्थिति में सुधार आया। अब वे पहले की तुलना में अपने दैनिक और रोजगार से जुड़े कार्य अधिक सहजता से कर पा रहे हैं। इसके साथ ही उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।

 

मरीज ने बताया-मिली नई उम्मीद

मरीज ने बताया कि हाथ-पैर में विकृति के कारण पहले रोजमर्रा के काम करने और लोगों के सामने जाने में परेशानी होती थी। विकृति सुधार शल्य चिकित्सा के बाद नई उम्मीद मिली है। अब वे सामान्य जीवन की ओर वापस लौट रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कुष्ठ रोग का उपचार संभव है। समय पर जांच और उपचार से विकलांगता को रोका जा सकता है। विकृति होने पर विकृति सुधार शल्य चिकित्सा एवं पुनर्वास सेवाओं का लाभ लें। कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें।

You Might Also Like

प्रेम प्रसंग में प्रताडऩा से युवती ने की थी आत्महत्या

मजदूरों के हक पर ठेकेदार का डाका, 3 महीने से वेतन नहीं, एसईसीएल छाल प्रबंधन के सामने फूटा श्रमिकों का दर्द

प्रदेश में भाजपा सदस्यता महाअभियान नई ऊंचाइयों को छुआ-ओपी चौधरी

3 फरार वारंटी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने किया न्यायालय पेश

विकास को नई रफ्तार देने वाला महत्वपूर्ण दिन:भूपेंद्र सवन्नी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जल जन सेवा संकल्प के तहत अतरमुड़ा एनीकट 5 हजार दीपों से हुआ जगमग
Next Article आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया किरोड़ीमल महाविद्यालय

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस
सेवा संकल्प अभियान : जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
आशीर्वाद का दीया से जगमगाया पूरा रायगढ़, जिलेभर में रोशन हुए नगरीय निकाय, गांव, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास
इंडियन डिजाइनर हाट की दो दिवसीय एक्जीबिशन में रायगढ़ की शान बनीं इंटीरियर डिजाइनर पूनम सिंह, ‘मैडम रायगढ़’ का जीता खिताब
भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : सीएम साय

Popular Posts

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस
सेवा संकल्प अभियान : जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
आशीर्वाद का दीया से जगमगाया पूरा रायगढ़, जिलेभर में रोशन हुए नगरीय निकाय, गांव, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास
इंडियन डिजाइनर हाट की दो दिवसीय एक्जीबिशन में रायगढ़ की शान बनीं इंटीरियर डिजाइनर पूनम सिंह, ‘मैडम रायगढ़’ का जीता खिताब
भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : सीएम साय

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?