NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम के साथ बिलासपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम के साथ बिलासपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ
बिलासपुर

स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम के साथ बिलासपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ

‘स्वच्छता ज्ञान यात्रा’ के माध्यम से रेलवे स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना स्वच्छता, जल संरक्षण एवं अपशिष्ट प्रबंधन का महत्व

lochan Gupta
Last updated: September 17, 2026 11:36 pm
By lochan Gupta September 17, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम पर ‘स्वच्छता ही सेवा (स्॥स्)-2026’ अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दौरान स्वच्छता के साथ-साथ जनजागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोचिंग डिपो एवं रेलवे स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अभियान के प्रथम दिन 17 सितम्बर 2026 को रेलवे स्कूल के विद्यार्थियों के लिए ‘स्वच्छता ज्ञान यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस ज्ञान यात्रा के अंतर्गत विद्यार्थियों को रेलवे परिसर में स्थित कोच वॉशिंग लाइन, वॉटर रीसाइक्लिंग प्लांट एवं बायो टॉयलेट प्लांट का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने इन आधुनिक सुविधाओं की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से देखा और रेलवे द्वारा स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनाई जा रही तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि कोचों की सफाई में जल के विवेकपूर्ण उपयोग के साथ-साथ जल पुनर्चक्रण एवं पुन: उपयोग के लिए किस प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं। वॉटर रीसाइक्लिंग प्लांट में उपयोग किए गए पानी के उपचार तथा उसे पुन: उपयोग में लाने की प्रक्रिया को विद्यार्थियों ने समझा। वहीं, बायो टॉयलेट प्लांट के माध्यम से जैविक तकनीक द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व से भी उन्हें अवगत कराया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सोर्स सेग्रीगेशन, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, जल संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि गीले एवं सूखे कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग रखना, कचरे का उचित निस्तारण करना, पानी की बर्बादी रोकना तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना जैसी छोटी-छोटी आदतें स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ‘स्वच्छता ज्ञान यात्रा’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की व्यावहारिक प्रक्रियाओं से जोडऩा रहा। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने रेलवे में अपनाई जा रही जल संरक्षण, जल पुनर्चक्रण, अपशिष्ट प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण की आधुनिक व्यवस्थाओं को करीब से जाना। बिलासपुर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं सहभागी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

You Might Also Like

एसईसीएल मुख्यालय में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का शुभारंभ

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फर्जी खबरों से निपटने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए डिजिटल मीडिया में जवाबदेही का आह्वान किया

रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस सेवा का शुभारंभ आज

रेलवे सुरक्षा बल ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले 2 आरोपी को पकड़ कर किया चांपा पुलिस के सुपुर्द

दीपावली एवं छठ के पर मध्य रेलवे से 4 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम मोदी के जन्मदिवस एवं विश्वकर्मा जयंती पर एसईसीएल में द्वितीय विश्वकर्मा अवार्ड्स का आयोजन सम्पन्न
Next Article विश्वकर्मा पूजा सम्मेलन में गूंजा सामाजिक एकता का संदेश

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस
सेवा संकल्प अभियान : जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
आशीर्वाद का दीया से जगमगाया पूरा रायगढ़, जिलेभर में रोशन हुए नगरीय निकाय, गांव, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास
इंडियन डिजाइनर हाट की दो दिवसीय एक्जीबिशन में रायगढ़ की शान बनीं इंटीरियर डिजाइनर पूनम सिंह, ‘मैडम रायगढ़’ का जीता खिताब
भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : सीएम साय

Popular Posts

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया सेवा संकल्प दिवस
सेवा संकल्प अभियान : जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
आशीर्वाद का दीया से जगमगाया पूरा रायगढ़, जिलेभर में रोशन हुए नगरीय निकाय, गांव, स्कूल-कॉलेज, छात्रावास
इंडियन डिजाइनर हाट की दो दिवसीय एक्जीबिशन में रायगढ़ की शान बनीं इंटीरियर डिजाइनर पूनम सिंह, ‘मैडम रायगढ़’ का जीता खिताब
भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : सीएम साय

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?