NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा संकल्प अभियान के तहत पुसौर क्षेत्र के स्कूलों में आयोजित हुआ ‘न्योता भोज’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा संकल्प अभियान के तहत पुसौर क्षेत्र के स्कूलों में आयोजित हुआ ‘न्योता भोज’
रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत पुसौर क्षेत्र के स्कूलों में आयोजित हुआ ‘न्योता भोज’

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

lochan Gupta
Last updated: September 17, 2026 11:29 pm
By lochan Gupta September 17, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत पुसौर विकासखंड के स्कूलों में ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन के साथ खीर, पूरी, हलवा, फल और पौष्टिक मिष्ठान परोसे गए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और शाला प्रबंधन समितियों के सदस्यों ने भी सहभागिता निभाई और बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करते नजर आए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के साथ अशासकीय विद्यालयों में भी बच्चों को फल और मिठाई वितरित की गई। इस पहल से ऐसे विद्यालय भी ‘न्योता भोज’ की सामुदायिक भावना से जुड़े, जहां नियमित मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था नहीं होती। आयोजन में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बच्चों से संवाद किया तथा उन्हें शिक्षा, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। बच्चों के लिए विशेष भोजन और मिठाई का आयोजन उनके लिए दिन को यादगार बनाने वाला रहा। न्योता भोज से पहले बच्चों को हाथ धोने, स्वच्छता बनाए रखने और भोजन का सम्मान करने के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि भोजन केवल पेट भरने का माध्यम नहीं, बल्कि उसके प्रति सम्मान और उसे साझा करने की भावना भी हमारे संस्कारों का हिस्सा है। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान उपस्थित थी।

You Might Also Like

लापता नाबालिग को पुलिस ने बेगूसराय बिहार से किया बरामद

तमनार की कीर्ति गुप्ता को राज्यपाल के हाथों मिला स्वर्ण पदक

वरिष्ठ राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु चयन प्रतियोगिता का आयोजन

आयोग के समझाईश पर पति-पत्नी साथ रहने को तैयार

550 पंचायतों में ‘रोजगार -आवास दिवस’ पर उमड़ा जनसैलाब

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कार्यालयों में दस्तावेजों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और सफाई व्यवस्था पर जोर
Next Article श्रीमद्भागवत पंचम दिवस पर छप्पन भोग के साथ हुआ गिरिराज पूजन

खबरें और भी है....

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

Popular Posts

विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय
आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर-सीएम साय
घर के सामने से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिम, एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला,जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
घुंघरूओं की झंकार से गूंजा चक्रधर समारोह का पाचवां मंच, अंजनी मिश्रा की कृष्ण वंदना व कथक से गूंजा मंच

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?