NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पत्रकार वार्ता में गुंजी जिला निर्माण के स्थापना दिवस में सरकारी आयोजन ना होने की गूंज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > पत्रकार वार्ता में गुंजी जिला निर्माण के स्थापना दिवस में सरकारी आयोजन ना होने की गूंज
सारंगढ़

पत्रकार वार्ता में गुंजी जिला निर्माण के स्थापना दिवस में सरकारी आयोजन ना होने की गूंज

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों का सेवा संकल्प कार्यकाल सीएम का या पीएम का?, पत्रकार वार्ता में भरत अग्रवाल के प्रश्न ने जवाबो पर लगाया विराम?

lochan Gupta
Last updated: September 17, 2026 11:29 pm
By lochan Gupta September 17, 2026
Share
5 Min Read

सारंगढ़। जिले में जिला कलेक्टर द्वारा माननीय प्रधानमंत्री के 25 वर्ष सेवा संकल्प के कार्यक्रमों के विषय मे आहूत पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के प्रश्नों ने अधिकारी व कई कलमकारों को सोचने पर मजबूर कर दिया ?पत्रकार वार्ता में जहां जिला कलेक्टर ने प्रधान मंत्री जी के 25 वर्षों के सेवा संकल्प पर घर-घर दीयें जलाने व सेवा कार्यों के जानकारी प्रस्तुत की और पत्रकारों से कहा कि – मन में कोई इन विषयों पर प्रश्न और सुझाव हो तो अवश्य दें,तब जिले के बहुत ही वरिष्ठ पत्रकार और कलम के धनी बेबाकवक्ता भरत अग्रवाल संरक्षक श्रमजीवी पत्रकार संघ ने यह प्रश्न किया कि प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प कार्य जो 25 वर्ष हैं, क्षवह सीएम के हैं या पीएम के हैं? क्यों कि मोदी सीएम 12 वर्ष 277 दिन वहीं पीएम 12 वर्ष 113 दिन पीएम को अपने कार्यकाल पूर्ण किए 25 वर्ष नहीं हुए है? जिले को 4 वर्ष पूर्ण होने व स्थापना दिवस की खाना पूर्ति भी नहीं की गई? क्या सारंगढ़ में कांग्रेस के दो-दो विधायक का हम जिलेवासी दंश झेल रहे हैं? कांग्रेस विधायकों के द्वारा बनायें गयें जिला का स्थापना दिवस सुना रहा जबकि- पास ही के नवीन जिले सक्ति में कार्यक्रम हुए। सारंगढ़ नगर के हृदय स्थल खड़ाबंद तालाब जहां सेवा संकल्प कार्यक्रम का सैकड़ो दीप जलाकर शुभारंभ होगा वहां के अति क्रमण को भी क्या हटाया जाएगा?
युवा पत्रकार व संपादक नरेश चौहान जिलाध्यक्ष पत्रकार सुरक्षा समिति ने पूछा कि- माननीय एक महीने का कार्यक्रम कई प्रकार के आयोजन और फिर जिले के घर-घर लाखों दिए जलाना इसमें शासन की कोई पैकेज मद् या खर्च आया है क्या? महीना भर चलने वाले इतने बड़े कार्यक्रम का इतना सारा खर्च कहां से आ रहा है? युवा पत्रकार तोषराम साहू ने कहा नवीन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के चौथे स्थापना दिवस पर प्रशासन का ना तो कोई संदेश था और ना ही आम जनता के लिए कोई आयोजन और ना किसी प्रकार के दिए जले और ना ही कोई सेवा कार्य। क्या जिला निर्माण की खुशी आम जनता के लिए प्रशासन की जवाब देही तय नहीं करती ? सारंगढ़ जिला मुख्यालय के सडक़ों में बड़े-बड़े गड्ढे हैं निरंतर नपा की स्वच्छता पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं? किसानों को समस्या है रियासत कालीन गढ़ उत्सव का गढ़ पानी से लबालब है कृपया ऐसी धरोहर को सुरक्षित करने का क्या इस हेतु कोई मद नहीं है? गोल्डी नायक जिलाध्यक्षश्रमजीवी पत्रकार संघ ने पंचायत में घर-घर दिए जलाने के कार्यक्रम में दिए टारगेट के बाद मिल रहे ग्रामीणों के सहयोग के बाद पंचायत से राशन कार्ड में राशन दिए जाने के लिए नवीन टैक्स के रूप में रू.300 वसूल किये जाने पर प्रश्न किये। अचानक से यह नया टैक्स ग्रामीणों के ऊपर एक्स्ट्रा बोझ है? जिस पर जिपंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने ऐसी जगह पर रोक लगाने व इस विषय में जनप्रतिनिधियों के भी संज्ञान लिए जाने की बात को स्वीकारा। श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रवक्ता मुकेश साहू अधिवक्ता ने जिले में रायगढ़ के चक्रधर समारोह के तर्ज पर सारबिला महोत्सव जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किए जाने की बात रखी ? पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पत्रकार दीपक थवाईत ने सेवा संकल्प कार्य के तहत अच्छी कहानी और साल भर में निशुल्क रुप से पत्रकारों के द्वारा शासन प्रशासन के सहयोग हेतु पत्रकारिता व सेवा कार्य के लिए अन्य विभागों सामाजिक संस्थाओं की तरह सम्मानित करने पर प्रश्न कियें। पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करसम्मानित करने की बात रखी। जिले की पत्रकार वार्ता में जिला कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द ही सडक़ मरम्मत कार्य व निर्माण की बात कही और सभी पत्रकारों से उक्त कार्यक्रम हेतु उपस्थित निरंतर कार्यक्रमों के प्रकाशन और हमेशा की तरह सहयोग की अपील की। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पत्रकार अब्बास अली सैफी यशवंत सिंह ठाकुर भरत अग्रवाल, रामकिशोर दुबे, अमितेश केसरवानी, गोपेश रंजन द्विवेदी, ओमकार केसरवानी, संदीप शर्मा, मिलाप बरेठ, गौतम बंजारे, किशोर मल्होत्रा, रामकुमार थूरिया, राजमणि, केजार अली, राजा खान, लक्ष्मी नारायण लहरे, भारत भूषण साहू, धीरज बरेठ, गोविंद बरेठा, हेमंत बंजारे, संतोष चौहान, शोभदास मानिकपुरी, सुभाष जायसवाल, सालिकराम साहू, सतधनु सारथी, अजय साहू, युवा पत्रकार दिनेश जोल्हे, योगेश कुर्रे, जगन्नाथ बैरागी, कृष्णा महिलाने, चंद्रिका भास्कर, धीरज बरेठ, सुनील टंडन, मिलन दास महंत, तुलसी दास, टार्जन महेश, समीप अनंत, पिंग ध्वज खांडेकर, मिथुन यादव, युवराज निराला, भूपेंद्र चंद्रा, गुलशन लहरे, मुकेश जोल्हे, कशिश जांगड़े, देव, रोशन वर्मा आदि पत्रकार साथी शामिल हुए।

You Might Also Like

बिना लाइसेंस के चल रहे सहयोग ब्लड सेंटर सारंगढ़ की सामग्री जब्त

डीईओ पटेल ने दस शिक्षकों को थमाया नोटिस

पटवारी कृष्ण कुमार साहू संतोष पांडे संघ से निष्कासित

नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर

हड़ताल : आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर जले आशीर्वाद के दीप
Next Article कार्यालयों में दस्तावेजों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और सफाई व्यवस्था पर जोर

खबरें और भी है....

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती
चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति की छटा
पीएम मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना
40 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सिंदूर पार्क

Popular Posts

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती
चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति की छटा
पीएम मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना
40 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सिंदूर पार्क

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?