NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर जले आशीर्वाद के दीप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर जले आशीर्वाद के दीप
सारंगढ़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर जले आशीर्वाद के दीप

खाड़ाबन तालाब के 10 घाटों पर एक साथ जगमगाए 51 हजार से अधिक दीप

lochan Gupta
Last updated: September 17, 2026 11:28 pm
By lochan Gupta September 17, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके जन्मदिन 17 सितंबर को सारंगढ़ सहित पूरे जिले में आशीर्वाद के दीप जगमगा उठे। जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस कप्तान सुनील शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष अभियान में नगर के खाड़ाबन तालाब के 10 घाटों पर एक साथ 51 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जन सेवा व राष्ट्र निर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित इस दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग, स्वसहायता समूहों, पुलिस विभाग एवं नगर पालिका सहित विभिन्न शासकीय एजेंसियों और सामाजिक समूहों ने सहभागिता निभाई। शांम 7 बजे जैसे ही दीप प्रज्ज्वलित हुए, खाड़ाबन तालाब के घाट रोशनी से जगमगा उठे और पूरा वातावरण दीपों की आभा से आलोकित हो गया।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी लोगों ने अपने घर-आंगन, मंदिरों व तालाबों में दीप जलाकर अभियान में सहभागिता निभाई। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दीपों की रोशनी जन भावनाओं और शुभकामनाओं का प्रतीक बनी।श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने पत्रकार वार्ता में जिलेवासियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना के लिए दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की थी। उनकी अपील के बाद जिले भर में लोगों ने उत्साह के साथ इस अभियान में भागीदारी की। इस कार्यक्रम के दौरान जलते दीपों के माध्यम से सेवा, सुशासन, विश्वास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को अभिव्यक्त किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर दीप प्रज्ज्वलित किए व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को विशेष एवं यादगार बनाने में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

You Might Also Like

निर्वाचन पदाधिकारी रीना ने निर्वाचन में सहभागिता देने वाले सभी के प्रति आभार व्यक्त किया

रेड़ा में 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन 3 से

मांगों को लेकर एनएसयूआई ने शा. महाविद्यालय में किया धरना प्रदर्शन

सहा. आयुक्त बद्रीश ने कन्या छात्रावास किया निरीक्षण

9 सूत्रीय मांग मुख्यमंत्री साय को सौंपे – लैलुन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article झीरम कांड के सभी आरोपियों को मृत्युदंड, एनआईए कोर्ट ने सुनाई सजा
Next Article पत्रकार वार्ता में गुंजी जिला निर्माण के स्थापना दिवस में सरकारी आयोजन ना होने की गूंज

खबरें और भी है....

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती
चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति की छटा
पीएम मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना
40 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सिंदूर पार्क

Popular Posts

सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती
चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति की छटा
पीएम मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना
40 हजार से अधिक ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सिंदूर पार्क

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?