घरघोड़ा/रायगढ़। शिक्षक सम्मान आयोजन समिति चारमार, घरघोड़ा द्वारा आयोजित समारोह में रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समर्पण और निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि अशोक नारायण बंजारा ने कहा कि सम्मानित शिक्षकों की सफलता में नवाचार और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका है। सम्मान के साथ उनकी जवाबदेही भी बढ़ती है। जिला शिक्षा अधिकारियों श्यामानंद साहू और लक्ष्मी नारायण पटेल ने शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। डाइट धरमजयगढ़ के प्राचार्य अनिल पैंकरा ने समारोह को सराहनीय पहल बताया। अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
घरघोड़ा से लक्ष्मण राम यादव, बाबूलाल धृतलहरे और श्रीमती निवेदिता सिंह; धरमजयगढ़ से प्रदीप कुमार नायक, श्रीमती सुमति गुप्ता, श्रीमती शशिकला राठिया, श्रीमती आरती गुप्ता और श्रीमती रूमानी साहू; लैलूंगा से वीरेंद्र पटेल और कमल कुमार बारिक; खरसिया से अलेख राम यादव और श्रीमती कविता राठौर; रायगढ़ से श्रीमती अनिता पटनायक, श्रीमती लता महंत और सुश्री सुशीला साहू; पुसौर से सुधीर कुमार और यशवंत गुप्ता; तमनार से पूनम कुमार देवता, श्रीमती द्रोपती राठिया और श्रीमती पटनायक; बरमकेला से संजीव कुमार पाणीग्राही, श्रीमती गायत्री मालाकार और श्रीमती प्रशंसा सिंह; तथा सारंगढ़ से जीवन लाल चौहान और श्रीमती हितेश्वरी चौहान को सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। संयोजक श्री सच्चिदानंद पटनायक ने आभार व्यक्त किया।
श्री कन्हैया लाल गुप्ता स्मृति जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न
उत्कृष्ट शिक्षकों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान से किया सम्मान



