NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राजस्व पखवाड़ा बना आमजन के लिए राहत का माध्यम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राजस्व पखवाड़ा बना आमजन के लिए राहत का माध्यम
रायगढ़

राजस्व पखवाड़ा बना आमजन के लिए राहत का माध्यम

तीन चरणों में 4 हजार से अधिक आवेदनों का निराकरण, गांवों तक पहुंचीं राजस्व सेवाएं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से लोगों को मिली त्वरित प्रशासनिक सुविधा

lochan Gupta
Last updated: June 20, 2026 1:39 am
By lochan Gupta June 20, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और जनसेवा के संकल्प को साकार करते हुए जिले में आयोजित राजस्व पखवाड़ा अभियान हजारों नागरिकों के लिए राहत का माध्यम बना। गांव-गांव आयोजित शिविरों के जरिए राजस्व सेवाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाया गया, जिससे लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के साथ आमजन को समयबद्ध सेवाओं का लाभ मिला। जिले में तीन चरणों में आयोजित राजस्व पखवाड़ा के दौरान कुल 4 हजार 417 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4 हजार 320 से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इससे लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली तथा विभिन्न राजस्व सेवाएं सरल और सुगम तरीके से उपलब्ध हो सकीं। अभियान के दौरान नामांतरण, सीमांकन, खाता विभाजन, अभिलेखों में त्रुटि सुधार, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, खसरा-बी-1 वितरण, नक्शा बंटांकन, अभिलेख शुद्धता, आरबीसी 6-4 प्रकरण सहित अनेक राजस्व मामलों का निराकरण किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही किया गया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान के तहत लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन भी लिए गए। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। राजस्व पखवाड़ा के तीनों चरणों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण से नामांतरण, सीमांकन, प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व सेवाओं से जुड़े मामलों के निपटारे में तेजी आई है, जिससे नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सेवाएं प्राप्त हो सकीं। राजस्व पखवाड़ा अभियान ने प्रशासन और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने के साथ ही सुशासन की अवधारणा को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से स्थापित किया।

You Might Also Like

पीएम आवास योजना में लापरवाही: ग्राम पंचायत नगोई के सचिव निलंबित

पहाड़ों और जंगलों के बीच पहुंची शासन की योजना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुन्तला बनीं बदलाव की वाहक

लारा में डायरिया के सभी मरीजों की स्थिति सामान्य

जेल जाने के डर से खुद को चाकू से गोदा

बिजली विभाग के साथ मिलकर निगम की टीम द्वारा किया जा रहा व्यवस्था बहाल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next Article कुष्ठ रोग जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

खबरें और भी है....

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
कुष्ठ रोग जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
राजस्व पखवाड़ा बना आमजन के लिए राहत का माध्यम
विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आबकारी विभाग की कार्रवाई: 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?