NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आधी रात भीषण हादसा… छड़ों से लदा बेकाबू ट्रक घर में घुसा, भडक़ी आग से लाखों का नुकसान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आधी रात भीषण हादसा… छड़ों से लदा बेकाबू ट्रक घर में घुसा, भडक़ी आग से लाखों का नुकसान
रायगढ़

आधी रात भीषण हादसा… छड़ों से लदा बेकाबू ट्रक घर में घुसा, भडक़ी आग से लाखों का नुकसान

lochan Gupta
Last updated: September 13, 2026 12:07 am
By lochan Gupta September 13, 2026
Share
4 Min Read

खरसिया। नगर के रायगढ़ चौक रोड पर आधी रात के बाद एक बड़ा सडक़ हादसा हो गया रायगढ़ से रायपुर की ओर जा रही लोहे की छड़ों (सरिया) से लदी एक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 04 ओके 4176 अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक रिहायशी मकान में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभा टूटते ही ट्रक में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
जिस वक्त हादसा हुआ, मकान के भीतर परिवार के सदस्य सो रहे थे। टक्कर के तेज धमाके और आग की लपटें उठते ही घर में मौजूद लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। वहीं, हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक ने भी सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या हताहत होने की खबर नहीं है। आग ने जल्द ही विकराल रूप लेते हुए मकान के सामने की दो दुकानें और मोटरसाइकिल मॉडिफाइड खौमचे का ठेला ?तीन बाइक समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया है जिसकी वजह से मकान मालिक के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है और लाखों की आर्थिक क्षति भी हुई है। हादसे में ट्रक तीनों बाइक और घर का काफी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा बिजली खंभा टूटने के कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई जो आज शाम तक भी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई है। रात से ही लेकर दिन भर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा ।

दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग रात को ही अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका की दमकल गाडिय़ों को तत्काल बुलाकर आग पर काबू पाने में सक्रिय सहयोग दिया। पालिकाध्यक्ष और स्थानीय लोगों के प्रयासों से आग को और अधिक फैलने से रोक लिया गया।

दो दुकानें जलकर खाक

बताते चलें कि मकान मालिक कन्हैया शर्मा और उसके बच्चे इस विषम परिस्थिति में मुश्किल हालात में घर से बाहर निकल सके, घर के अंदर पूरा धुआं फैल गया था। ईश्वर की कृपा से किसी को इसमें नुकसान नहीं पहुंचा, मगर मकान मालिक को को इसमें लाखों की क्षति हुई है, सामने की दो दुकाने 3 मोटरसाइकिल और मकान मालिक जिस मोटरसाइकिल सिमोडिफाइड स्टील वाले ठेले में अपने खोमचे की दुकान लगाता था वह भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया है जिसकी वजह से उसका काम धंधा भी पूरी तरह चौपट हो गया है। और उसके सामने रोजगार का गंभीर संकट भी खड़ा हो गया है। सामने लगा पानी का पंप और उसका वायर पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया। बहरहाल, आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की वास्तविक वजहों की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही बाधित बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू किया गया।

You Might Also Like

रेलवे बोर्ड के चेयरमेन पहुंची रायगढ़

महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर जिले में “स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान” का शुभारंभ

चक्रधरनगर चौक में 37 वें दुर्गोत्सव का शुभारंभ

आज होगी महाप्रभु की मौसी घर से वापसी

मुसाफिर रजिस्टर अद्यतन रखने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ व पुसौर में कार्रवाई के बाद अब सबसे ज्यादा अवैध प्लाटिंग वाले खरसिया पर उठे सवाल
Next Article तहसीलदार के निलंबन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

खबरें और भी है....

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

Popular Posts

जिंदल ने बनाई दुनिया के सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड, रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
कत्ता से पार्षद विजय चौहान पर जानलेवा हमला
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव
कोसमनारा में चला प्रशासन का बुलडोजर
उपचार के दौरान अज्ञात महिला की मौत

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?