NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: क्रिकेट चयन ट्रायल की तैयारी पूरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > क्रिकेट चयन ट्रायल की तैयारी पूरी
जशपुरनगर

क्रिकेट चयन ट्रायल की तैयारी पूरी

12 सितंबर को अंडर-14 व अंडर-19, 13 सितंबर को अंडर-23 व सीनियर वर्ग का होगा ट्रायल

lochan Gupta
Last updated: September 11, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta September 11, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार जशपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आगामी क्रिकेट सत्र के लिए विभिन्न आयु वर्गों की क्रिकेट टीमों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। जिले के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाडिय़ों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का यह महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि अंडर-14 एवं अंडर-19 वर्ग के खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल 12 सितंबर 2026 को तथा अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग के खिलाडिय़ों का ट्रायल 13 सितंबर 2026 को हाईस्कूल ग्राउंड, पत्थलगांव में आयोजित किया जाएगा। ट्रायल को लेकर जिला क्रिकेट संघ द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चयन प्रक्रिया के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से ऑब्जर्वर कमल घोष उपस्थित रहेंगे। वहीं लेवल-1 प्रमाणित चयनकर्ता जगदेव सिंह ठाकुर की देखरेख में खिलाडिय़ों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न कर टीम का गठन किया जाएगा।
आयु सीमा अंडर-14 : जन्म 1 सितंबर 2012 से 31 अगस्त 2014 के बीच, अंडर-19 : जन्म 1 सितंबर 2008 या उसके बाद और अंडर-23 : जन्म 1 सितंबर 2004 से 31 अगस्त 2008 के बीच निर्धारित की गई है। साथ ही पंजीयन के लिए ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के दौरान खिलाडिय़ों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, पिछले छह वर्षों की मूल शैक्षणिक अंकसूचियां, डिजिटल /नगरपालिका जन्म प्रमाण पत्र, नवीनतम फोटो वाला आधार कार्ड, मूल पैन कार्ड, बैंक पासबुक अथवा कैंसिल चेक शामिल हैं।

फोटो के संबंध में विशेष निर्देश

जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी अफरोज खान ने बताया कि खिलाडिय़ों की फोटो के संबंध में भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो सामने से ली हुई, स्पष्ट और नई होनी चाहिए। फोटो का बैकग्राउंड सादा हरा या नीला होना चाहिए। फोटो में एकरूपता बनाए रखने के लिए खिलाडिय़ों को फोटो खिंचवाते समय सादी सफेद स्पोर्ट्स टी-शर्ट पहनना अनिवार्य रहेगा।

ट्रायल के दिन भी हो सकेगा नया पंजीयन

जिला क्रिकेट संघ के अनुसार खिलाड़ी निर्धारित समय से पहले पंजीयन प्रक्रिया पूरी कर लें। हालांकि ट्रायल के दिन भी नया पंजीयन कराया जा सकता है। नया पंजीयन विलंब शुल्क सहित 1200 रुपये तथा पुराने पंजीयन के नवीनीकरण (रिन्यूअल) के लिए विलंब शुल्क सहित 700 रुपये निर्धारित किया गया है। जिला क्रिकेट संघ ने सभी इच्छुक खिलाडिय़ों से अपनी निर्धारित आयु सीमा की जांच करने तथा आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होने की अपील की है। संघ ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी। ट्रायल एवं पंजीयन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस नं पर 9425251311 संपर्क करें।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

तस्करों के चंगुल से 11 नग गौ वंशों को कराया मुक्त

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी को नारायणपुर पुलिस ने भेजा जेल

जर्जर सडक़ को लेकर यूंकाइयो ने किया प्रदर्शन

सालिक साय ने आत्मानंद विद्यालय में बच्चों को सिखाया सफलता का मंत्र

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लड़ते सांडों की चपेट में आई बुजुर्ग महिला
Next Article डीआईजी-एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?