NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लड़ते सांडों की चपेट में आई बुजुर्ग महिला
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > लड़ते सांडों की चपेट में आई बुजुर्ग महिला
रायपुर

लड़ते सांडों की चपेट में आई बुजुर्ग महिला

8 महीने पहले हुआ था रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन

lochan Gupta
Last updated: September 11, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta September 11, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। शहर की सडक़ों पर आवारा मवेशियों का आतंक है। आमानाका-कुकरबेड़ा इलाके में शुक्रवार सुबह तीन सांडों की लड़ाई के बीच 62 साल की बुजुर्ग महिला चपेट में आ गई। महिला घर के बाहर ठेले से सब्जी खरीद रही थी। तभी बेकाबू सांडों की जोरदार टक्कर से महिला सडक़ पर गिर गई। इसके बाद भी सांड आपस में लड़ते हुए महिला के घर में घुस गए। पूरी घटना का घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल महिला का नाम बरखा मोगरे है। उनके कंधे पर गंभीर चोट आई है। 8 महीने पहले ही बुजुर्ग महिला के रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी और वे अभी रिकवरी कर रही थी।
परिजनों के मुताबिक, बरखा मोगरे शुक्रवार सुबह करीब साढे 8 बजे घर के बाहर सब्जी खरीदने निकली थी। वे ठेले के पास खड़ी होकर सब्जी खरीद रही थी। इसी दौरान पास में तीन सांड आपस में लडऩे लगे। देखते ही देखते सांड बेकाबू हो गए और लड़ते हुए महिला की ओर आ गए। महिला संभल पातीं, इससे पहले ही एक सांड ठेले से टकरा गए और महिला भी उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वे जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद तीनों सांड लड़ते हुए घर के अंदर तक पहुंच गए। घायल महिला के बेटे जयंत मोगरे ने बताया कि, उनकी मां की करीब 1 साल पहले रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद से वे लगातार रिकवरी कर रही थी। अभी कंधे के अलावा उन्हें अंदरूनी चोट आई है। हादसे के बाद से मम्मी बहुत डरी हुई है। जयंत ने कहा कि सडक़ों पर इस तरह खुले घूम रहे आवरा सांडों के कारण लोगों की जान खतरे में है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह बड़ा खतरा है। इस ओर निगम को कार्रवाई करनी चाहिए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी है। स्थानीय निवासी किशन लाल ने कहा कि, कुकरबेड़ा बोहरा मस्जिद इलाके में लंबे समय से आवारा मवेशियों का जमावड़ा रहता है। सडक़ और रिहायशी इलाकों में सांड घूमते रहते हैं। कई बार ये आपस में लड़ते हैं और राह चलते लोगों को भी चपेट में ले लेते हैं। लोगों ने बताया कि बेकाबू होकर लड़ रहे सांडों ने सडक़ पर खड़े स्कूटर और कार को भी टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन डैमेज हो गए। नगर निगम में शिकायतों के बावजूद निगम प्रशासन की ओर से आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

You Might Also Like

सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज

मुख्यमंत्री ने किक बॉक्सिंग खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की

सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से हो रहा निवेश, नई पीढ़ी के लिए गढ़ेगा नया भविष्य : सीएम साय

प्रदेश के 250 एमबीबीएस सीटों पर लगा ब्रेक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : सीएम साय
Next Article क्रिकेट चयन ट्रायल की तैयारी पूरी

खबरें और भी है....

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

सीजीपीएसएसी घोटाला : एडीएम गिरफ्तार
कलेक्टर की सख्ती का असर, तीन दिन में शासन को मिली 10 एकड़ ईडब्ल्यूएस जमीन
राहगीरों से लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ाया
राशन वितरण में लापरवाही पर उचित मूल्य दुकान निलंबित
चापर से युवक की हत्या, दो आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?