रायगढ़। कंपनी में काम करने के दौरान एक श्रमिक के पैर में अंदरुनी चोट लगने से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिला के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जयरामनगर निवासी कामता प्रसाद पटेल पिता स्व. लोकनाथ पटेल (62 वर्ष) चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नटवरपुर में रहकर मां मंगला इस्पात कंपनी में श्रमिक का काम करता था। ऐसे में विगत 5 सितंबर को सुबह भी मां मंगला इस्पात में ड्यूटी पर गया था, इस दौरान काम करने के दौरान उसके दाहिने पैर में किसी लोहा से अंदरुनी चोट लग गया, जिससे दर्द की दवा लगाकर छोड़ दिया। ऐसे में 9 सितंबर को सुबह 11 बजे अचानक उसके पैर में सुजन के साथ तेज दर्द होने लगा। इससे परिजनेां ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर उपचार के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं होने पर परिजनेां ने यहां से रेफर करा कर निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे। इस दौरान मेडिकल कालेज से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि कामता प्रसाद की तबीयत और बिगडऩे लगी, इससे आधे रास्ते से वापस लेकर फिर मेकाहारा पहुंचे, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
मां मंगला इस्पात के श्रमिक की संदिग्ध मौत



