NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घर में बीजा की लकड़ी का कर रहा था चिरान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > घर में बीजा की लकड़ी का कर रहा था चिरान
रायगढ़

घर में बीजा की लकड़ी का कर रहा था चिरान

सूचना पर वन विभाग ने दी दबिश, अवैध चिरान जब्त

lochan Gupta
Last updated: September 11, 2026 12:16 am
By lochan Gupta September 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वन विभाग ने अवैध लकड़ी के चिरान के मामले में कार्रवाई की है। वन अमले ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से अवैध चिरान की लकड़ी भी जब्त की गई है। आरोपी जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटकर एक घर में उसका चिरान कर रहा था। मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह वन अमले को सूचना मिली कि ग्राम बरलिया के लवकुश साहू के घर में अवैध चिरान लकड़ी रखी है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दबिश दी। वनकर्मियों ने सर्च वारंट की जानकारी देकर घर के अलग-अलग हिस्सों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के एक हिस्से में बीजा प्रजाति की लकड़ी का चिरान किया जा रहा था। वहां कुछ चिरान की हुई लकड़ी भी रखी मिली। लवकुश साहू लकड़ी से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। वन अमले ने उससे लकड़ी के दस्तावेज मांगे। पहले वह टालमटोल करता रहा। बाद में भी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद वन अमले ने मौके से बीजा प्रजाति की 11 नग चिरान लकड़ी जब्त की। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि घर में अवैध रूप से लकड़ी का चिरान किया जा रहा था। मौके से 11 नग चिरान लकड़ी जब्त की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह लकड़ी किस जंगल से लाया था। जब्त लकड़ी की नाप-जोख की जा रही है। फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है।

You Might Also Like

कांगे्रस नेता हेमंत यादव का निधन

ग्राम विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरपंचों को दिया जा रहा व्यवहारिक प्रशिक्षण

जमीन की धोखाधड़ी का मामला, एसडीएम व सांसद से लगाई गुहार

सीएम साय के ‘सुशासन’ की धरातल पर झलक

सफाई के लिये तीन घंटे गोंडवाना की गई लेट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मां मंगला इस्पात के श्रमिक की संदिग्ध मौत
Next Article रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

Popular Posts

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?