NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बुनगा में 500 पौधों का किया गया नि:शुल्क वितरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बुनगा में 500 पौधों का किया गया नि:शुल्क वितरण
रायगढ़

बुनगा में 500 पौधों का किया गया नि:शुल्क वितरण

lochan Gupta
Last updated: September 11, 2026 12:11 am
By lochan Gupta September 11, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुसौर विकासखंड के ग्राम बुनगा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आयुर्वेद औषधालय बुनगा द्वारा ग्रामीणों को 500 पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में गिलोय, पपीता, घृतकुमारी (एलोवेरा), नीम, तुलसी, आम, कटहल, अमरूद, जामुन, कहुआ, करंज, मुनगा, आंवला, बेल, भूनिम्ब, अर्क, निर्गुंडी, बला, एरंड, अशोक, कनेर, अपराजिता, मेहंदी एवं पीपल सहित विभिन्न औषधीय एवं फलदार पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि वे पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी लें। उपस्थित लोगों को बताया गया कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और संतुलित वातावरण तैयार करने की महत्वपूर्ण पहल है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से लोगों को अपनी माँ के सम्मान में पौधा लगाने और उसे पेड़ बनने तक संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय नायक ने किया।
यह अभियान हरिहर छत्तीसगढ़ योजना के अंतर्गत संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामीणों को पौधरोपण एवं पौधों की देखभाल के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. जागृति पटेल, शिक्षक भानु पटेल, सरपंच बेद प्रकाश साव, उपसरपंच दीनबंधु साव, फार्मासिस्ट भोज मालाकार सहित राजेश साव, ग्रहण मैत्री, वर्षा, प्रेमबाई, तुलसी, संध्या, अनिता एवं रामेश्वरी का विशेष सहयोग रहा।

You Might Also Like

चैतन्य नगर में डंप कचरे की श्रमदान से की गई सफाई

जिंदल सीमेंट प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, नाला बंद किए जाने पर जताया विरोध

जनदर्शन के माध्यम से एडीएम सुश्री जांगड़े ने सुनी लोगों की समस्याएं

जयंत ठेठवार के खिलाफ भाजपा से टिकट मांग रहे शिक्षाविद अनिल यादव

आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 33 बिंदुओं पर हुई स्कूल शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
Next Article कम जगह और कम लागत में पैरा मशरूम उत्पादन से बढ़ेगी आमदनी

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

Popular Posts

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश, जर्जर भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
ओपी ने कहा- 2013का नहीं, यह मोदी का 2026 का नया भारत है
तेज बारिश में जलमग्न हुआ सांई सर्विस स्टेशन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध. 45 हजार भी हड़पे, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में साल 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?