NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भंडारा खत्म होते ही सफाई के मोर्चे पर उतरे आयुक्त श्री क्षत्रिय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भंडारा खत्म होते ही सफाई के मोर्चे पर उतरे आयुक्त श्री क्षत्रिय
रायगढ़

भंडारा खत्म होते ही सफाई के मोर्चे पर उतरे आयुक्त श्री क्षत्रिय

lochan Gupta
Last updated: September 6, 2026 12:15 am
By lochan Gupta September 6, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जन्माष्टमी महोत्सव एवं मेला के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारा कार्यक्रमों को देखते हुए नगर निगम द्वारा स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या और भंडारा स्थलों पर उत्पन्न होने वाले कचरे को ध्यान में रखते हुए निगम की सफाई टीमों को 24/7 तैनात रखा गया। इस दौरान निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने सभी भंडारा स्थलों की सफाई व्यवस्था जायजा लिया और स्वयं खड़े होकर सफाई कराई। भंडारा शुरू होने के दौरान से और समाप्त होने के बाद तक निगम के अमले ने तत्काल सफाई करते हुए कचरा एवं खाद्य अवशेष हटाए।
भंडारा स्थलों की प्रारंभिक सफाई के बाद सुबह के समय नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय स्वयं मौके पर पहुंचे और खड़े होकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्यूम टैंक क्लीनिंग एवं प्रेशर मशीन के माध्यम से पानी की तेज धार से सडक़ और भंडारा स्थलों की धुलाई करवाते हुए सफाई व्यवस्था को मौके पर देखा। आयुक्त ने यह सुनिश्चित कराया कि भंडारा आयोजन के कारण सडक़ पर रह गए जूठन, खाद्य सामग्री के अवशेष, गंदगी और अन्य कचरे को पूरी तरह हटाया जाए तथा धुलाई के बाद स्थल स्वच्छ एवं व्यवस्थित नजर आए। इस दौरान निगम के सफाई अमले ने मशीनों के माध्यम से प्रमुख सडक़ों एवं भंडारा स्थलों की धुलाई की। आयुक्त की मौके पर मौजूदगी में कराई गई यह विशेष सफाई व्यवस्था इस बात को दर्शाती है कि निगम केवल आयोजन के दौरान ही नहीं, बल्कि आयोजन समाप्त होने के बाद भी स्वच्छता को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

स्वच्छता भी हमारी प्राथमिकता-आयुक्त

आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि प्रदेश में रायगढ़ की जन्माष्टमी महोत्सव की अलग पहचान है। शहर की इस बड़े धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे आयोजनों के दौरान नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ शहर की स्वच्छता बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से भंडारा स्थलों पर 24म7 सफाई अमले की तैनाती की गई थी। उन्होंने कहा कि भंडारा समाप्त होने के बाद कचरा उठाने तक सफाई व्यवस्था सीमित नहीं रखी गई, बल्कि सुबह के समय मशीनों से संबंधित स्थानों की प्रेशर वॉशिंग भी कराई गई। मैं स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर यह देख रहा हूं कि सफाई कार्य व्यवस्थित ढंग से हो और किसी भी स्थान पर गंदगी न रहे। आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर की स्वच्छता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सफाई अमले को निर्देशित किया कि आयोजन समाप्त होने के बाद भी संबंधित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए।

विशेष सफाई के लिए चिन्हित भंडारा स्थल

अग्रसेन चौक, श्याम मंदिर, गौरीशंकर मंदिर चौक, सुभाष चौक, नगर निगम परिसर, नगर निगम के सामने, स्टेशन रोड, गोपी टॉकीज रोड, मिनीमाता चौक, कयाघाट चौक, जूटमिल थाना के सामने, चक्रधर नगर चौक सहित अन्य भंडारा स्थलों पर विशेष सफाई एवं पानी से धुलाई कराई गई। नगर निगम की इस विशेष व्यवस्था से जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान और उसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों एवं भंडारा स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिली।

You Might Also Like

झेरिया यादव समाज महासभा सम्मेलन का हुआ आयोजन

फरार सट्टा खाईवाल रामफल अग्रवाल पुलिस के हत्थे चढ़ा

पुलिस के सीसीटीवी अभियान में रूपसी गारमेंट्स की भागीदारी

रोटरी क्लब ऑफ़ रायगढ़ रॉयल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

नापतौल विभाग के सहायक नियंत्रक पर गिरी नोटिस की गाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा बेनकाब-श्रीमती रामकुमारी राठिया
Next Article 36 घंटा मशक्कत के बाद एनटीपीसी की 3 इकाइयों से शुरू हुआ बिजली उत्पादन

खबरें और भी है....

दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में एनआईए कोर्ट ने सुनाया फैसला, 10 आरोपी पाए गए दोषी
2015 से 2026 तक स्वीकृत कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस भूमि की जांच शुरू,… कॉलोनाइजरों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन
चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर जशपुर से गिरफ्तार
कोड़ातराई में सवा करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?