रायगढ़। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव के कुशल मार्गदर्शन में सभी जिलों में कार्यकारिणी के गठन पश्चात् प्रदेश के सभी तहसीलों और परिक्षेत्र व केंद्र की कार्यकारिणी गठन हेतू निर्देशन प्राप्त हुआ है। आदेशानुसार विगत 20 अगस्त रविवार को महासभा – बासनपाली परिक्षेत्र के पतरापाली केंद्र के अंतर्गत ग्राम – महापल्ली पूर्व में लक्ष्मी प्रसाद यादव (सभापति) के अध्यक्षता में झेरिया यादव समाज जिला – रायगढ़ के सभी सातों तहसील व केंद्र का सम्मेलन व बैठक संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम सभापति व प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला – अध्यक्ष सभी आंगतुक अतिथियों व समाज के पदाधिकारियों का महापल्ली दुर्गा चौक से अगवानी करते हुए सामाजिक बंधुओं द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण जी के जयकारों के साथ पदयात्रा शुरू कर बिना साज-बाज के शालीनता से जय यादव – जय माधव के नारों से पूरा अंचल गुंजायमान हो उठा कुछ दूरी तक पदयात्रा करने पश्चात् मंगलभवन पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गया, सभापति के आज्ञानुसार अविलंब जिला अध्यक्ष पंचराम यादव के मार्गदर्शन में सभी बंधुओं द्वारा सर्वप्रथम पूजा-अर्चना आरती पुष्पांजलि अर्पित की गयी। तदोपरांत सभी मंचस्थ अतिथियों का स्वागत सम्मान करते हुए सभा का शुभारंभ किया गया। महासम्मेलन में अतिथि मानसाय यादव प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ, गिरजा शंकर यादव उपाध्यक्ष प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ, आरती राम यादव प्रदेश महामंत्री, तिलक राम यादव प्रदेश संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष पंचराम यादव उपाध्यक्ष लालचंद यादव, अनिल यादव उपाध्यक्ष, शिवा यादव नगर अध्यक्ष, राकेश यादव जिला महामंत्री भीम यादव नगर उपाध्यक्ष कमल यादव सचिव, शिवप्रसाद यादव कोषाध्यक्ष, हुकुमचंद यादव विधिक सलाहकार, तहसील रायगढ़ से द्रुपद यादव, अध्यक्ष, टुकेलाल यादव उपाध्यक्ष, महेंद्र यादव सचिव खरसिया से जोगीलाल यादवअध्यक्ष, डाँ .मकरध्वज यादव कार्यकारिणी अध्यक्ष, चंद्रिका प्रसाद यादव सचिव,लकेश्वर यादव सह सचिव, पुसौर से बसंत यादव संरक्षक, रामकुमार यादव तेतला, मनबोध यादव कोड़ातराई, बासनपाली – महागादी से लक्ष्मी प्रसाद यादव बाबूलाल यादव रामकुमार यादव पतरापाली से मोहित राम यादव सुकलाल यादव, रामेश्वर यादव कैलाश यादव नंदलाल यादव गिरीश यादव, मकरध्वज यादव घुराऊ यादवकमलेश यादव, नवागांव से जागेश्वर यादव गंगाराम यादव हरिराम यादव समकेरा से दूजे राम यादव माधव राम यादव, सुरेश यादव, मनोज यादव खुसरमुड़ा से अमीलाल यादव राजेन्द्र यादव, सीताराम यादव गदगांव से आनंदीलाल यादव, लोचन प्रसाद यादव, जागेश्वर यादव, झांकादरहा से सिरधारी प्रसाद यादव, उसत राम यादव, रामकुमार यादव उपसभापति बाबूलाल यादव व बहुत संख्या में सामाजिक बंधुओं का आगमन हुआ। सभी अतिथियों के प्रेरणादायक उद्बबोधन से सामाजिक बंधुओं में उत्साह का संचार हुआ व उपस्थित सभी अतिथियों से सामाजिक बंधुओं द्वारा आपसी परिचय किया गया। इस बीच भोजनावकाश पश्चात् पुन: बैठक शुरू हुई। जिसमें संगठन के कसावट व सुचारू रूप से संचालन के लिए जिला अध्यक्ष पंचराम यादव व उपाध्यक्ष लालचंद यादव के संबोधन पश्चात् बारी – बारी से सभी केंद्रों और तहसील के बीच आपसी परिचर्चा व सुझाव का आदान-प्रदान किया गया।
उक्त बैठक मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक संरचना को प्रदेश से जिला व तहसील से केंद्र तक प्रत्येक पंक्ति के समाज के लोगों तक पहुंच कर समाज के मुख्य धारा में जोडऩा जिससे सुचारू रूप से विकसित और समृद्ध, सभ्य व शिक्षित हो जिससे समाज विकास करें, यही संदेश के साथ सभा बैठक के समापन हेतु आयोजक मंडल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
झेरिया यादव समाज महासभा सम्मेलन का हुआ आयोजन
