सारंगढ़-बिलाईगढ़। साइबर अपराधों से बचाव और आमजन में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चौकी कनकबीरा क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में ‘मैं हूँ साइबर शिक्षक’ अभियान के तहत विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को साइबर अपराध के बढ़ते स्वरूप, ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा आयोजित जागरूकता कक्षाओं में विद्यार्थियों को समझाया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी को ह्रञ्जक्क, क्कढ्ढहृ, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानीपूर्वक व्यवहार करें। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल इसकी शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।
सात स्कूलों में पहुंचा अभियान
‘मैं हूँ साइबर शिक्षक’ अभियान के अंतर्गत चौकी कनकबीरा क्षेत्र के कुल 7 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनमें शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कनकबीरा- 220 विद्यार्थी एवं 18 शिक्षक, कुल 238, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कपरतुंगा- 200 विद्यार्थी एवं 12 शिक्षक, कुल 212, शासकीय हाई स्कूल बटाऊपाली- 150 विद्यार्थी एवं 15 शिक्षक, कुल 165, शासकीय मिडिल स्कूल कनकबीरा- 100 विद्यार्थी एवं 5 शिक्षक, कुल 105, शांति निकेतन स्कूल सालर- 220 विद्यार्थी एवं 15 शिक्षक, कुल 235, सरस्वती शिशु मंदिर सालर- 198 विद्यार्थी एवं 10 शिक्षक, कुल 208, केपी स्कूल कलगीडीपा- 120 विद्यार्थी एवं 12 शिक्षक, कुल 132 इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 1208 विद्यार्थी तथा 87 शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित 1295 लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
घर-घर साइबर जागरूकता पहुंचाने की पहल
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को केवल स्वयं जागरूक रहने की जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि उन्हें अपने-अपने घरों और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके लिए ‘मैं हूँ साइबर शिक्षक’ सेल्फी एवं क्तक्र कोड उपलब्ध कराया गया, ताकि अभियान का संदेश स्कूल से निकलकर परिवार और समाज तक पहुंच सके। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से कहा कि आज के डिजिटल दौर में जागरूकता ही साइबर अपराध के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। छोटी-सी लापरवाही से लोग साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं, इसलिए हर व्यक्ति को अपने परिवार में ‘साइबर शिक्षक’ की भूमिका निभानी चाहिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अभियान
यह साइबर जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविंद दीवान के कुशल मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान को सफल बनाने में चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का यह अभियान विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर अपराध के प्रति सजग करने के साथ-साथ सुरक्षित डिजिटल समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।



