NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नयनाभिराम फूलों और दिव्य झांकियों से सजा श्याम बगीची
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नयनाभिराम फूलों और दिव्य झांकियों से सजा श्याम बगीची
रायगढ़

नयनाभिराम फूलों और दिव्य झांकियों से सजा श्याम बगीची

lochan Gupta
Last updated: September 4, 2026 12:37 am
By lochan Gupta September 4, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ। श्री श्याम बगीची में चल रहे 28वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झूला महोत्सव में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। बाबा प्रियदर्शी राम के कर कमलों से शुभारंभ हुए इस पांच दिवसीय महोत्सव के पहले ही दिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर झांकियों का अवलोकन किया। यह महोत्सव 6 सितंबर तक चलेगा। पहले दिन से ही श्याम बगीची में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कोलकाता के फूलों से सजे भव्य फूल बंगला और स्वचालित झांकियों को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। पूरा परिसर बांके बिहारी लाल और श्याम बाबा के जयकारों से गुंजायमान है।
श्री श्याम मंडल द्वारा श्याम बगीची में 12 हजार वर्गफुट का भव्य वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। इसका मुख्य आकर्षण कोलकाता के कारीगरों द्वारा सजाया गया फूल बंगला है। दुर्ग-अंजोरा के कलाकारों द्वारा बनाई गई स्वचालित झांकियां लोगों को खूब भा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेट्स, गर्मी से राहत के लिए फागिंग सिस्टम, हाईटेक सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और पुलिस-ट्रैफिक जवानों की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

आज 56 भोग और फूलों की होगी वर्षा

अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा ने बताया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण 4 सितंबर को होगा। इस दिन मधुर भजन-कीर्तन के बीच भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग और माखन-मिश्री का भोग अर्पित किया जाएगा। फूलों की वर्षा कर जन्मोत्सव मनाया जाएगा और विशाल प्रसाद वितरण होगा। महोत्सव का समापन 6 सितंबर को होगा।

विशेष आकर्षक बनी स्वचालित झांकियां

सचिव आनंद गर्ग ने बताया कि इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खूबसूरत झांकियां सिद्धी विनायक गणेश जी, कृष्ण-सुदामा मिलन, कृष्ण जी का गौ प्रेम, गोपियों संग रासलीला, कर्मा बाई का प्रभु प्रेम, विराट हनुमान जी पहाड़ मंदिर, डोरेमोन ड्रीम सिटी, छत्तीसगढ़ की संस्कृति, साइबर क्राइम से बचाव एवं जुआ-सट्टा नियंत्रण जागरूकता झांकी, विशेष अमरनाथ यात्रा की वृहद झांकियां लगी हैं। साथ ही लड्डू गोपाल झूला, राधा-कृष्ण झूला और वृंदावन के बांके बिहारी जी के दर्शन कर श्रद्धालुगण कृतार्थ हो रहे हैं।

दो दिवसीय खिचड़ी भोग का वितरण का आयोजन

आज तीन सितंबर को महोत्सव के दूसरे दिन श्याम सखी मंडल द्वारा दर्शनार्थ आए हजारों श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी भोग प्रसाद का दो दिवसीय वितरण कार्यक्रम रखा गया है ।जिसका शुभारंभ रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी की माताजी श्रीमती कौशल्या देवी चौधरी व एसएसपी शशिमोहन सिंह की अर्द्धागिंनी श्रीमती रेखा सिंह ने किया।वहीं इस अवसर पर बबीता लेंध्रा, कीर्ति, योगिता, ज्योति गोयल, उमा, सीमा, संगीता चंपा, रेखा, रेखा शर्मा, रेखा होंडा, राधा, पुष्पा, निधि, सरला, सुलोचना, किरण अग्रवाल, बबीता, रश्मि, मीरा, प्रीति, कविता, मंजू, संजू सहित अनेक सदस्यों की उपस्थित रही। यह खिचड़ी भोग अनवरत दो दिनों तक चलता रहेगा।

भव्यता देने में जुटे श्री श्याम प्रेमी

पाँच दिवसीय ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को भव्यता देने में अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा, सचिव आनंद गर्ग, उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल गोलू, सहसचिव जयप्रकाश गोयल, सचिन बंसल, गजेंद्र गर्ग, संजय अग्रवाल, अनिल गर्ग, विनोद अग्रवाल, दीपक गर्ग सीए, महेश सिंघानिया, मनोज बेरीवाल, शिव थवाईत, सुनील बंसल, सुनील आरटीओ, सुनील लेंध्रा, संजय शर्मा, संजय कोसा, मनोज होंडा, राजेश गोयल, राहुल कंप्यूटर, अंगे शर्मा, आर्यन अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, हरबिलास अग्रवाल, दीपक ज्योति, अमित जिंदल, पंकज अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, पवन शर्मा आरटीओ, राजेंद्र अग्रवाल, मीडिया प्रभारी ऐश अग्रवाल, हेमंत शर्मा सहित समस्त सदस्यगण जुटे हैं।

You Might Also Like

मां बेरी वाली माता उत्सव का हुआ शुभारंभ

दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

अग्निदग्धा महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

माता चंद्रघंटा की अराधना में पूरे दिन लीन रहे भक्त

शहर में गुरुनानक देव जयंती प्रकाश पर्व की रही धूम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुर्व विधायक विजय ने किया दो दिवसीय नि:शुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ
Next Article प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर का झूला उत्सव बना आकर्षण का केंद्र

खबरें और भी है....

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की एक्शन, वाहन चालकों पर एफआईआर 33 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
निर्माणाधीन भारतमाला सडक़ में दरारें, भूस्खलन का खतरा
41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, कविता कृष्णमूर्ति की सुरों की महफिल से अनुज शर्मा की लोकधुनों तक, 10 दिनों तक गूंजेगा चक्रधर समारोह
पुलिस की घेराबंदी देख कार छोडक़र भागे तस्कर

Popular Posts

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?