NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर का झूला उत्सव बना आकर्षण का केंद्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर का झूला उत्सव बना आकर्षण का केंद्र
रायगढ़

प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर का झूला उत्सव बना आकर्षण का केंद्र

कृष्ण जन्माष्टमी की सजाधज कर हुआ तैयार

lochan Gupta
Last updated: September 4, 2026 12:38 am
By lochan Gupta September 4, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरा शहर पिछले एक सप्ताह से जुटा है। शहर के सभी कृष्ण मंदिरों को आकर्षक झालरों और रंग-बिरंगी रोशनियों से दुल्हन की तरह सजाया गया है, जिसकी खूबसूरती शाम होते ही देखते ही बन रही है। हर गली-मोहल्ले में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है।
शहर के मध्य स्थित देश प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर का श्रीकृष्ण झूलाउत्सव पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहाँ विगत 75 वर्षों से जन्माष्टमी महापर्व को यादगार ढंग से मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी ट्रस्ट के सदस्यों ने पूरे मंदिर को मनभावन झालरों और फूलों से भव्य रूप से सजाया है। जिसकी शोभा देखते ही बन रही है।

परिसर में मनोहारी झांकियां

मंदिर परिसर में भगवान शंकर, गणेश जी, हनुमान जी, श्री कृष्ण लीला, भगवान श्रीराम प्रसंग, भगवान शिव माता पार्वती की गणेश जी परिक्रमा और कार्तिक जी की विश्व परिक्रमा सहित सनातन धर्म के अनेक देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां लगाई गई हैं, जिसे देखकर श्रद्धालु मुग्ध हो रहे हैं और परिवार के साथ सेल्फी ले रहे हैं। सुबह से रात तक छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था से अपडेट

सुरक्षा और व्यवस्था के लिए महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेट्स, सीसीटीवी कैमरे, पुलिस व ट्रैफिक विभाग के जवानों की तैनाती की गई है। विगत दिवस संत बाबा प्रियदर्शी राम ने पूजन-अर्चन कर झूला उत्सव का शुभारंभ किया था।
मंदिर के बाहर लगा भव्य मेला
गौरीशंकर मंदिर के बाहर हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य मेला लगा है। श्रद्धालु दर्शन के बाद स्टॉलों से खरीदारी कर मेले का आनंद ले रहे हैं। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों में सामाजिक संस्थाओं द्वारा दूर-दराज से आए लाखों श्रद्धालुओं के लिए विगत दिवस से अनवरत नि:शुल्क महाभंडारा चल रहा है। जहाँ हजारों लोग सुबह से रात तक प्रसाद, नाश्ता और भोजन ग्रहण कर पुण्य के भागी बन रहे हैं।वहीं आज अर्द्धरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

You Might Also Like

जुआ-सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल और नगदी 19 हजार जब्त

हाथियों के झूंड ने 42 किसानों की फसल को किया चौपट

मकान टेक्स के नाम पर हो रही अवैध वसूली

जहर सेवन कर युवक ने दी जान

आटो चालकों ने महापौर चौहान को सौंपा ज्ञापन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नयनाभिराम फूलों और दिव्य झांकियों से सजा श्याम बगीची
Next Article पुलिस की घेराबंदी देख कार छोडक़र भागे तस्कर

खबरें और भी है....

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की एक्शन, वाहन चालकों पर एफआईआर 33 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
निर्माणाधीन भारतमाला सडक़ में दरारें, भूस्खलन का खतरा
41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, कविता कृष्णमूर्ति की सुरों की महफिल से अनुज शर्मा की लोकधुनों तक, 10 दिनों तक गूंजेगा चक्रधर समारोह
पुलिस की घेराबंदी देख कार छोडक़र भागे तस्कर

Popular Posts

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?