NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विकास के श्रेय पर सियासी संग्राम, सांसद के बयान पर विधायक का पलटवार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > विकास के श्रेय पर सियासी संग्राम, सांसद के बयान पर विधायक का पलटवार
धरमजयगढ़

विकास के श्रेय पर सियासी संग्राम, सांसद के बयान पर विधायक का पलटवार

विधायक बोले ‘जनता के संघर्ष से विकास तक, हर मोर्चे पर साथ खड़ा हूं’

lochan Gupta
Last updated: September 4, 2026 12:29 am
By lochan Gupta September 4, 2026
Share
4 Min Read

धरमजयगढ़। सांसद राधेश्याम राठिया के हालिया बयान के बाद धरमजयगढ़ की राजनीति में विकास कार्यों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। सांसद द्वारा विधायक लालजीत सिंह राठिया के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को लेकर टिप्पणी किए जाने के बाद विधायक ने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सांसद के बयान पर सियासी पलटवार किया है।
हाल ही में सांसद राधेश्याम राठिया ने अपने बयान में कहा था कि तीन बार विधायक चुने जाने के बावजूद धरमजयगढ़ क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य दिखाई नहीं देते। उन्होंने पेट्रोल पंप, मंदिर और तालाब जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए विधायक के विकास कार्यों पर अपनी बात रखी थी। सांसद ने विधायक को उनके गृह क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त गांव दिखाने की चुनौती भी दी थी। साथ ही उनका कहना था कि भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों का श्रेय विधायक द्वारा लिया जा रहा है।
सांसद के इन बयानों पर विधायक लालजीत सिंह राठिया ने क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विधायक मद से बनी सडक़ें, चौक-चौराहों पर निर्मित मंच, विभिन्न भवन और पुल क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को सामने रखते हैं।
विधायक ने धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मालपानी, साजापाली, कुदमुरा, इमलीटिकरा, बरतापाली, कुडेकेला, बनहर, महाराजगंज, बोकरामुड़ा और डोंगाघाट सहित अन्य स्थानों पर निर्मित पुलों का उल्लेख किया। उनके अनुसार, मांड नदी और विभिन्न नालों पर बने इन पुलों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हुआ तथा गांवों के बीच संपर्क मजबूत हुआ। विधायक ने राठिया भवन का उल्लेख करते हुए सांसद पर तंज कसा और कहा कि धरमजयगढ़ में जिस भवन में सांसद बैठकें करते हैं, उसका निर्माण भी उनके कार्यकाल में कराया गया था।

जनता के संघर्षों में साथ खड़े रहने का भी किया उल्लेख

विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि की भूमिका केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जनता के संघर्ष और स्थानीय समस्याओं के समय उसके साथ खड़ा होना भी जरूरी है। उन्होंने तमनार क्षेत्र से जुड़े जनसरोकार के मुद्दों, पेड़ कटाई, आदिवासी समुदाय से जुड़े मामलों और जिले में हुई तोडफ़ोड़ की कार्रवाइयों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन विषयों पर भी उन्होंने जनता के साथ खड़े होकर उनकी आवाज उठाने का प्रयास किया है।

पुरुंगा कोल ब्लॉक पर चुप्पी को लेकर घेरा

प्रस्तावित जनसुनवाई के विरोध का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि पुरुंगा, तेंदुमुड़ी और साम्हरसिंघा क्षेत्र के ग्रामीण उस दौरान जनप्रतिनिधियों से समर्थन की अपेक्षा कर रहे थे। विधायक के अनुसार, वे जनता के साथ खड़े रहे, जबकि सांसद की मौजूदगी वहां नहीं रही। यह विधायक द्वारा सांसद की भूमिका को लेकर व्यक्त किया गया उनका राजनीतिक मत है। सांसद और विधायक के बयानों के बाद धरमजयगढ़ में विकास कार्यों, सडक़ और पुल निर्माण, जनहित के मुद्दों, जनता के संघर्षों और विकास के श्रेय को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। अब यह राजनीतिक बहस क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों के इर्द-गिर्द केंद्रित होती दिखाई दे रही है।

You Might Also Like

सैकड़ों किसान धान बेचने से हो रहे वंचित -रविन्द्र राय

लायंस क्लब द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर किया गया आयोजित

मड़वाताल घाट में फिर पलटा वाहन

डी. ए. वी. स्कूल धरमजयगढ़ की छात्रा जसलीन रायपुर में हुई सम्मानित

धरमजयगढ़ के समस्त संकुल प्राचार्य एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की हुई बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शासकीय पट्टा भूमि के विवादित नामांतरण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन!
Next Article एयरगन से फायरिंग करने वाल ग्वालियर में पकडाया

खबरें और भी है....

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की एक्शन, वाहन चालकों पर एफआईआर 33 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
निर्माणाधीन भारतमाला सडक़ में दरारें, भूस्खलन का खतरा
41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, कविता कृष्णमूर्ति की सुरों की महफिल से अनुज शर्मा की लोकधुनों तक, 10 दिनों तक गूंजेगा चक्रधर समारोह
पुलिस की घेराबंदी देख कार छोडक़र भागे तस्कर

Popular Posts

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?