NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सादगीपूर्ण ढंग से विधायक निवास में मनाया गया जिला जन्मोत्सव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > सादगीपूर्ण ढंग से विधायक निवास में मनाया गया जिला जन्मोत्सव
सारंगढ़

सादगीपूर्ण ढंग से विधायक निवास में मनाया गया जिला जन्मोत्सव

lochan Gupta
Last updated: September 4, 2026 12:16 am
By lochan Gupta September 4, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। जिला आज 4 वर्ष पूर्ण कर पंचम वर्ष में प्रवेश कर रहा है। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक निवास में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला जन्मोत्सव सादगी पूर्ण वातावरण में मनायें सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिले को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने जिला निर्माण के संघर्ष और इसके गठन के इतिहास को याद किया। 3 सितंबर 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दानसरा से रोड शो करते हुए जिला कार्यालय पहुंचकर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का विधिवत उद्घाटन किया था। इस दौरान डी. राहुल वेंकट को जिले का प्रथम कलेक्टर बनाया गया था। जिला गठन में तत्कालीन सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े व बिलाईगढ़ विधायक व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के नेतृत्व की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कांग्रेस द्वारा वर्ष 2023 में जिला जन्मोत्सव का भव्य आयोजन खेलभांठा मैदान में किया गया था। इसके बाद वर्ष 2024 एवं 2025 में सत्ता परिवर्तन के बाद विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार के नेतृत्व में अग्रसेन भवन में गरिमामय ढंग से जिला स्थापना दिवस मनाया गया। वहीं इस वर्ष विधायक निवास में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में सादगी पूर्ण तरीके से जिला जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने कहा, हमने बनाया है, हम ही इसे संवारेंगे। उन्होंने जिले के विकास के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता दोहराई।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने कहा कि यह दुर्भाग्य का विषय है कि जिस स्थिति में कांग्रेस ने जिले को छोड़ा था, आज भी जिला उसी स्थिति में है। उन्होंने कहा कि जिले की विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाएं और सुविधाएं अब तक पूरी तरह उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां कांग्रेस के विधायक हैं, वहां वित्त मंत्री ओपी चौधरी के चलते विकास शून्य है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा द्वारा गढ़ी गई मां और मौसी मां की परिभाषा का जवाब मतदाता अपने मत से देंगे। जिला जन्मोत्सव कार्यक्रम में विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, पुरषोत्तम साहू,विष्णु चंद्रा, सरिता गोपाल,मंजुलता आंनद, राधेश्याम जायसवाल, संजय दुबे, राकेश पटेल, प्रमोद मिश्रा, सोनी अजय बंजारे, रामनाथ सिदार, राजकमल अग्रवाल, शंकर चंद्रा, भागीरथी चंद्रा, किशोर निराला, गौरी चंद्रा, जितेंद्र चंद्रा,विक्की पटेल,आशीष पलांगे, विजय सिदार,कमलेश मेहरा, चूलेंद्र लहरे, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में हर्षोल्लास से बाल दिवस मनाया गया

बिलाईगढ में धूम धाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस

प्रियंका द्वारा कठपुतली कला के माध्यम से शिक्षण में नवाचार और नव अनुप्रयोग

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article “ब्रह्मवाणी के गूढ़ रहस्यों से साक्षात्कार करा रही बीतक कथा, जन्माष्टमी पर पन्ना में होगा समापन”
Next Article मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के छात्राओं ने तबले की थाप पर कथक नृत्य राष्ट्रीय महोत्सव प्रणवम में दी अदभुत प्रस्तुति

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?