NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आदिवासी विकास विभाग की योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आदिवासी विकास विभाग की योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा
रायगढ़

आदिवासी विकास विभाग की योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा

छात्रावास-आश्रमों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, एकलव्य में 21 और प्रयास विद्यालय में 26 विद्यार्थियों का चयन, तीन का एमबीबीएस में चयन

lochan Gupta
Last updated: September 3, 2026 12:36 am
By lochan Gupta September 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं, छात्रावास-आश्रमों की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने छात्रावास एवं आश्रमों के निरीक्षण के दौरान प्राप्त कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रयास विद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा कराने के निर्देश दिए। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में संचालित एवं निर्माणाधीन कार्यों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि जिले के 21 विद्यार्थियों का एकलव्य आवासीय विद्यालय तथा 26 विद्यार्थियों का प्रयास विद्यालय में चयन हुआ है। पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में अध्ययनरत एक छात्र का पटवारी तथा एक छात्र का सीजी पुलिस भर्ती परीक्षा में चयन हुआ है। वहीं तीन विद्यार्थियों का एमबीबीएस में चयन हुआ है। कई विद्यार्थी सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों पर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की।

93 आश्रम-छात्रावासों में पोषण वाटिका, स्वास्थ्य जांच पर भी जोर

बैठक में बताया गया कि जिले के 93 आश्रम-छात्रावासों में पोषण वाटिका तैयार की गई हैं। विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन के साथ दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चिरायु योजना के तहत नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है।

छात्रवृत्ति, शिक्षण-कोचिंग और विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा

कलेक्टर ने शिक्षण एवं कोचिंग व्यवस्था, पुस्तक व्यवस्था, छात्रवृत्ति वितरण तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में पीवीटीजी हाउसहोल्ड सर्वे, विभिन्न आदिवासी एवं अनुसूचित जाति विकास योजनाओं, धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान, आदि सेवा केंद्रों की स्थापना, विभागीय भवन निर्माण तथा जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। वन अधिकार एवं सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समितियों के गठन की स्थिति की भी जानकारी ली गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत दुबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जिले के कुछ सीटिंग विधायकों की भी कट सकती है टिकट

अवैध कबाड़ से भरी चार माजदा पकड़ाई, सवा तीन लाख का 14 टन स्क्रैप सहित 31 लाख की संपत्ति जब्त

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पति की प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी

5.2 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खाद्य सुरक्षा मानकों पर 400 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिया नि:शुल्क प्रशिक्षण
Next Article रायगढ़ की शर्मिला मिश्रा को जमीन की रजिस्ट्री में मिली 50 प्रतिशत की छूट

खबरें और भी है....

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
द्विवेदी बस व ट्रक में भिड़ंत, 15 यात्री घायल, 7 गंभीर
फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा
राहगीर युवक को भारी वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत, देर रात ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, रिटायर्ड मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?