रायगढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम बाबा की असीम कृपा व आशीर्वाद से श्री श्याम मंडल रायगढ़ की ओर से भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व की खुशी में आगामी 2 से 6 सितंबर तक ऐतिहासिक एवं यादगार पांच दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा ने बताया कि जिसका शुभारंभ 2 सितंबर को ओघड़ संत पूज्यपाद श्री प्रियदर्शी राम के पावन सानिध्य में और विशिष्टगणों की उपस्थिति में किया जाएगा। महोत्सव के लिए श्याम बगीची परिसर में बारह हजार वर्ग फुट में वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। जहाँ मनभावन स्वचालित झांकियों में सिद्धी विनायक गणेश जी, कृष्ण सुदामा मिलन, कृष्ण जी का गौ प्रेम, गोपियों संग रास लीला, कर्मा बाई का प्रभु प्रेम,विराट हनुमानजी पहाड़ मंदिर, डोरेमोन ड्रीम सिटी एवं समाज में जागरूकता हेतु साइबर क्राइम से बचाव एवं जुआ सट्टा नियंत्रण छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दर्शाते हुए झांकी एवं विशेष में अमरनाथ यात्रा की वृहद मनभावन झांकियां श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ लगाई जा रही है। इसी तरह मंदिर प्रांगण में लड्डू गोपाल झूला, राधा कृष्ण झूला, वृंदावन की मनमोहक बांके बिहारी जी का दर्शन होगा। इस बार महोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र फूल बंगला रहेगा व मंदिर को मनभावन फूलों से सजाकर
फूल बंगला का भव्य रुप दिया जा रहा है। जिसे कोलकाता के कलाकार नवरुप दे रहे हैं और स्वचालित झांकियों को दुर्ग अंजोरा के कलाकार भव्यता दे रहे हैं। वहीं श्याम बगीची और श्याम मंदिर परिसर व क्षेत्र को हाईटेक सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा की दृष्टि से अपडेट किया गया है, एवं पंडाल में गर्मी से राहत देने हेतु फागिंग सिस्टम लगाया जा रहा हैं दर्शन पूजन करने आए श्र?द्धालुओं के लिए अलग से बैरिकेट्स की सुविधा की गई है। इसी तरह सुरक्षा गार्ड दिन व रातभर परिसर में तैनात रहेंगे। पुलिस विभाग, ट्रैफिक विभाग के जवान भी अपनी सेवाएं देंगे। सफाई व्यवस्था में निगम के कर्मचारियों का भी योगदान रहेगा। इसी तरह 4 सितम्बर जन्माष्टमी में भजन कीर्तन व मधुर गीत के साथ 56 भोग व माखन मिश्री का भोग लगाकर फूलों की वर्षा से भगवान श्री कृष्णजी का स्वागत व धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। पाँच दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन आगामी 6 सितंबर को विशिष्टगणों की उपस्थिति में होगा। पाँच दिवसीय ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के ऐतिहासिक व यादगार आयोजन को भव्यता व सफल बनाने में अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंधा, सचिव आनंद गर्ग, उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, सहसचिव जयप्रकाश गोयल, सचिन बंसल, गजेन्द्र गर्ग, संजय अग्रवाल, अनिल गर्ग, बिनोद अग्रवाल, दीपक गर्ग ष्ट्र, महेश सिंघानिया, मनोज बेरीवाल, शिव थवाईत, सुनील बंसल, ऐश अग्रवाल, सुनील क्रञ्जह्र, सुनील लेंधरा, संजय शर्मा, संजय कोशा, मनोज हौंडा राजेश गोयल, राहुल कंप्यूटर, अंगे शर्मा, आर्यन अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा, पुरषोतम अग्रवाल, हरबिलास अग्रवाल, दीपक ज्योति, अमित जिंदल, पंकज अग्रवाल, नरेंद अग्रवाल, पवन शर्मा आरटीओ, राजेन्द्र अग्रवाल सहित सभी सदस्यगण जुटे हैं।
28 वाँ ऐतिहासिक एवं यादगार श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन



