NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विष्णु के सुशासन में जिले की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > विष्णु के सुशासन में जिले की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
रायगढ़

विष्णु के सुशासन में जिले की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

श्रृंगारिका, सीएससी और सिलाई दुकान से गायत्री सिंह सिदार की प्रतिमाह 9 हजार रुपए तक आमदनी, बिहान से जुडक़र बदली जिंदगी, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की आर्थिक स्थिति हुई बेहतर

lochan Gupta
Last updated: August 27, 2026 11:37 pm
By lochan Gupta August 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित योजनाओं का असर अब गांव-गांव दिखाई दे रहा है। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के बड़ेगुड़ा की श्रीमती गायत्री सिंह सिदार ऐसी ही महिला हैं, जिन्होंने बिहान से जुडक़र न केवल अपने जीवन में बदलाव लाया, बल्कि विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत किया है। गायत्री सिंह सिदार स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। बिहान के माध्यम से उन्हें आईएफ एवं सीआईएफ जैसी वित्तीय सहायता का लाभ मिला, जिसका उपयोग उन्होंने अपनी आजीविका शुरू करने में किया। उन्होंने ‘श्रृंगारिका’ दुकान, सीएससी सेंटर और सिलाई की दुकान शुरू की। इन गतिविधियों से उन्हें अब प्रतिमाह करीब 9 हजार रुपए तक की आमदनी हो रही है।

महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ी खुशियां

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना की 31वीं किस्त की राशि मिलने पर जिले की महिलाओं ने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। गायत्री सिंह सिदार ने कहा कि नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को अपनी जरूरतों के साथ परिवार के खर्च में सहयोग करने का संबल मिलता है। रक्षाबंधन के पर्व से पहले राशि मिलने से बहनों की खुशियां भी बढ़ी हैं।

घर की चारदीवारी से बाहर निकलीं, बढ़ा आत्मविश्वास

गायत्री बताती हैं कि समूह से जुडऩे से पहले उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। वे मुख्य रूप से घर-गृहस्थी तक सीमित थीं। बिहान से जुडऩे के बाद उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जुडऩे का अवसर मिला और उनका आत्मविश्वास बढ़ा। अब वे स्वयं अपने व्यवसाय का संचालन करती हैं और आवश्यक कार्यों के लिए बाहर आना-जाना तथा विभिन्न लोगों से संपर्क करना सहजता से कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बढ़ी हुई आय का सकारात्मक असर परिवार पर भी पड़ा है। बच्चों की पढ़ाई बेहतर ढंग से चल रही है और घर-गृहस्थी की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी आर्थिक सहयोग मिल रहा है।

योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढऩे का संदेश

गायत्री सिंह सिदार ने बिहान से जुड़ी अन्य महिलाओं को भी उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर आगे बढऩे का संदेश दिया। उनका कहना है कि यदि महिलाएं समूह से जुडक़र प्रशिक्षण, ऋण एवं अन्य सहायता का सही उपयोग करें तो वे स्वयं की आजीविका शुरू कर सकती हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को आगे बढऩे के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

शा. भूमि में फ्लाई ऐश डालने पर टीआरएन एनर्जी को लगा जुर्माना

घंटो विलंब से चली रही अप दिशा से आने वाली ट्रेने

सडक़ हादसे पर रोक लगाने मोटर व्हीकल एक्ट की जांच तेज

नवब्याहता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

युवक ने जहर सेवन कर दी जान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लैलंूगा के सैकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
Next Article खाली लौटने वाली मालगाडिय़ों में माल लदान का अवसर

खबरें और भी है....

विष्णु भैया को बहनों ने बांधी राखी, साय ने उपहार देकर जताया स्नेह
महिलाओं के आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा ‘महतारी सदन’ :मुख्यमंत्री साय
बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : सीएम साय
सीएम साय ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी
यूसीसी परामर्श बैठक में सुरेश ढीमर हुए शामिल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विष्णु भैया को बहनों ने बांधी राखी, साय ने उपहार देकर जताया स्नेह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?