NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : सीएम साय
जशपुरनगर

बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : सीएम साय

lochan Gupta
Last updated: August 27, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta August 27, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में आयोजित रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम आत्मीयता, स्नेह और सम्मान से परिपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहुंचने पर क्षेत्र की बहनों ने उन्हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने भी बहनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी बातें सुनीं और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बहनों के स्नेह से अभिभूत मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। उन्होंने बहनों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनका फर्ज है कि क्षेत्र की जनता का सर हर जगह ऊंचा रहे और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की माताओं-बहनों का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। बहनें जब भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं तो भाई उनकी सुरक्षा और सम्मान का भरोसा देता है। उन्होंने कहा कि मेरा फर्ज है कि आपका सर हर जगह ऊंचा रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने घासीमुंडा में जर्जर प्राथमिक शाला के स्थान पर नया भवन, केरसई तालाब का सौंदर्यीकरण, केरसई में मिनी स्टेडियम, केरसई एवं घासीमुड़ा के बजरंग बली मंदिरों का जीर्णोद्धार, मुख्य मार्ग से अरुण के घर तक सीसी सडक़, ग्राम पंचायत कोहपानी के गढ़वामुड़ा यादव बस्ती में सामुदायिक भवन, घासीमुड़ा में सामुदायिक भवन तथा ग्राम ऊपरकछार में महतारी सदन बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने केरसई में लगभग 84.69 लाख रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार गांवों में सडक़, पुलिया, भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 13 लाख 85 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से 68 लाख बहनों को प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई, सिलाई -कढ़ाई सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों में कर रही हैं। उन्होंने ड्रोन दीदियों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाएं आधुनिक तकनीक से जुडक़र भी आय अर्जित कर रही हैं। जशपुर जिले की बहनों को 50 ई-रिक्शा प्रदान किए जाने से उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों के पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराने के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई से विकास का रास्ता खुला है। जिन क्षेत्रों में पहले विकास कार्य बाधित होते थे, वहां अब बिजली, पानी, सडक़, राशन और दूरसंचार जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है।

You Might Also Like

43 करोड़ की कार्ययोजना से बदलेगी जशपुर की तस्वीर

जनजातीय समुदाय की पारंपरिक व्यंजन हमारी परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक : विधायक भगत

अंतत: 14 साल बाद गिरफ्तार हुआ 420 का आरोपी

ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जशपुर विधायक ने रांची महानगर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने अपील की

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी
Next Article महिलाओं के आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा ‘महतारी सदन’ :मुख्यमंत्री साय

खबरें और भी है....

हाथियों ने 26 किसानों की धान फसल रौंदी, रात में जंगल से निकलकर खेतों में घुसे, जिले में 165 हाथियों का डेरा
राजस्व अधिकारियों ने किया छात्रावासों का निरीक्षण
त्योहार के बाद आएगी सैंपल की जांच रिपोर्ट, फूड एंड सेफ्टी विभाग ने चलाया था अभियान, 30 अलग-अलग सैंपल भेजे गए
शहर के विकास के लिए जरूरी अधोसंरचना कार्यों को लगातार दी जा रही प्राथमिकता-वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
विष्णु भैया को बहनों ने बांधी राखी, साय ने उपहार देकर जताया स्नेह

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हाथियों ने 26 किसानों की धान फसल रौंदी, रात में जंगल से निकलकर खेतों में घुसे, जिले में 165 हाथियों का डेरा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?