NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पहली बार होगा अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज महासंग्राम, 29 अगस्त से 1 सितंबर तक ‘चेकमेट एट जशपुर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पहली बार होगा अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज महासंग्राम, 29 अगस्त से 1 सितंबर तक ‘चेकमेट एट जशपुर
जशपुरनगर

पहली बार होगा अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज महासंग्राम, 29 अगस्त से 1 सितंबर तक ‘चेकमेट एट जशपुर

2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, पिछले वर्ष के विजेताओं ने खिलाडिय़ों से शामिल होने की अपील की

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta August 26, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जशपुर में पहली बार ‘चेकमेट एट जशपुर-अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का आयोजन 29 अगस्त से 1 सितंबर तक पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में होगा। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग तथा जशपुर जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में कुल 2 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। मुख्य श्रेणी में विजेता को 50 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, उपविजेता को 30 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ी को 20 हजार रुपये एवं ट्रॉफी मिलेगी। इसके अलावा विभिन्न रेटिंग, महिला, वरिष्ठ, आयु वर्ग तथा जशपुर एवं सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। प्रतियोगिता आठ चक्रों में फिडे स्विस प्रणाली के अनुसार होगी।

पिछले विजेताओं ने खिलाडिय़ों को दिया न्योता

पिछले वर्ष जशपुर में हुए शतरंज प्रतियोगिता के मुख्य श्रेणी विजेता स्पर्श खंडेलवाल ने खिलाडिय़ों से जशपुर आने की अपील करते हुए कहा कि वे पिछले वर्ष के विजेता हैं और इस वर्ष भी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में सभी खिलाडिय़ों से शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह करते हैं। उन्होंने कहा कि जशपुर में हर वर्ष शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होना खुशी की बात है और उम्मीद है कि यह आयोजन लगातार और बड़ा होता जाएगा। पिछले वर्ष के प्रथम रनर-अप वी. विराट अय्यर ने भी खिलाडिय़ों को जशपुर आने का न्योता देते हुए कहा कि पिछले वर्ष जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता में उन्हें प्रथम रनर-अप रहते हुए 21 हजार रुपये का पुरस्कार मिला था। उन्होंने इस वर्ष आयोजित अखिल भारतीय फिडे रेटेड शास्त्रीय शतरंज प्रतियोगिता में फिर शामिल होने की बात कहते हुए खिलाडिय़ों से जशपुर आकर प्रतियोगिता का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जशपुर की खूबसूरत वादियां, सुहाना मौसम और शानदार शतरंज का रोमांच खिलाडिय़ों को यादगार अनुभव देगा।

2200 से अधिक रेटिंग वाले खिलाडिय़ों के लिए प्रवेश नि:शुल्क-

ग्रैंडमास्टर, इंटरनेशनल मास्टर, महिला ग्रैंडमास्टर, महिला इंटरनेशनल मास्टर तथा 2200 या उससे अधिक फिडे रेटिंग वाले खिलाडिय़ों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है। जशपुर के खिलाडिय़ों के लिए प्रवेश शुल्क 200 रुपये, सरगुजा संभाग के लिए 800 रुपये और अन्य खिलाडिय़ों के लिए 1,200 रुपये निर्धारित है। पंजीयन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 है। बाहर से आने वाले पहले 50 खिलाडिय़ों के लिए नि:शुल्क छात्रावासनुमा आवास की व्यवस्था भी की गई है। जिला प्रशासन ने देशभर के शतरंज खिलाडिय़ों से ‘चेकमेट एट जशपुर 2026’ में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

You Might Also Like

पत्थलगांव में आदिवासी जमीन विवाद गहराया

जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने निकाली बाइक हेलमेट जागरूकता रैली

सीएम साय के प्रयासों से जशपुर बन रहा खेलों का नया केंद्र

50 छात्राओं के कथित छेड़छाड़ और ‘बैड टच’ के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने फिर पांच परिवारों के चहरे पर लौटाई मुस्कान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने बाबा कर्मेश्वर धाम में किया रुद्राभिषेक
Next Article मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 फोन चोरी करने वाला आरोपी झारखण्ड से गिरफ्तार

खबरें और भी है....

महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
डीएनए रिपोर्ट से हुआ अंधे कत्ल का खुलासा, भाजी नहीं बनाने पर पत्नी का घोंटा था गला
ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार युवती की मौत
नेपाल त्रासदी पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख
नेपाल में जलप्रलय में 105 भारतीय समेत 300 विदेशी टूरिस्ट लापता

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिलाओं का सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?