NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्यमंत्री साय ने रायगढ़ में गुरू का लिया आशीर्वाद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मुख्यमंत्री साय ने रायगढ़ में गुरू का लिया आशीर्वाद
रायगढ़

मुख्यमंत्री साय ने रायगढ़ में गुरू का लिया आशीर्वाद

बोले-कॉलेज शिक्षा के लिए छात्रों को सालाना मिलेंगे 30 हजार, महतारी-सदन के लिए 29 लाख स्वीकृत

lochan Gupta
Last updated: October 22, 2025 11:36 pm
By lochan Gupta October 22, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। दीपावली पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के ग्राम भुईयांपानी पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुधाम में दीप महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आराध्य संत गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा और प्रेमशीला पंडा की प्रतिमाओं के सामने नमन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि, कॉलेज शिक्षा के लिए छात्रों को सालाना 30,000 सहायता राशि मिलेंगे। वहीं, महतारी-सदन के लिए 29 लाख स्वीकृत किया है। गुरुधाम परिसर में हाईमास्ट लाइट, तालाब सौंदर्यीकरण और बोर खनन की घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, यह पर्व हर घर में उजियारा और हर जीवन में प्रेम, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैलाए। उन्होंने शिवमंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। हनुमान मंदिर और वटवृक्ष की परिक्रमा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि, उनके जीवन पर गुरु धनपती पंडा जी के आशीर्वाद और संस्कारों का गहरा प्रभाव रहा है। उन्होंने कहा कि, महज दस वर्ष की उम्र से मैं गुरुदेव का अनुयायी रहा हूं। आज भी हर महत्वपूर्ण निर्णय से पहले उनका आशीर्वाद लेता हूं। उन्होंने मुझे सेवा, सादगी और समर्पण का मार्ग सिखाया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, संतों और प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से ही एक किसान का बेटा आज मुख्यमंत्री बना है। उन्होंने अपने 22 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि किसानों को दो वर्षों का बोनस दिया गया है, धान खरीदी सीमा बढ़ाकर 21 क्विंटल प्रति एकड़ कर दी गई है और समर्थन मूल्य ?3,100 प्रति क्विंटल तय किया गया है। महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत रू. 1,000 प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है। इसके साथ ही 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और ई-गवर्नेंस प्रणाली लागू की गई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई, भूमिहीन मजदूर सहायता योजना, तेंदूपत्ता खरीदी रू. 5,500 प्रति बोरा, रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘सुशासन, पारदर्शिता और विकास’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

You Might Also Like

कांग्रेस ने घेरा थाना, कहा-खतरे में है लोकतंत्र

अदाणी फाउंडेशन ने जिले के स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया बाल दिवस

मेडरमार में पानी टंकी से नहीं हो रही पानी की सप्लाई

जेसीबी से गिरा दिया गया दर्जनों आदिवासियों का घर

ट्रिपल इंजन की रफ्तार कब सुनेगी एन.एच.एम. कर्मचारियों की पुकार!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिस स्मृति दिवस पर मंत्री ओ.पी.चौधरी ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित
Next Article सुरक्षित एवं सहज यात्रा सुनिश्चित करने मंडल में व्यापक प्रबंध

खबरें और भी है....

दिवाली की रात यश प्रिंटर्स में लगी भीषण आग
चाकूबाजी मारकर कबाड़ी से लूट
एक दिया शहीदों के नाम, नेतनगर के युवाओं ने अनोखे अंदाज में मनाई दिवाली
अडानी के खिलाफ भडक़ा जनाक्रोश
सरकारी गाइडलाइन की अवहेलना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
दिवाली की रात यश प्रिंटर्स में लगी भीषण आग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?