NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा सुरक्षा और टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति को लेकर लामबंद हुए शिक्षक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सेवा सुरक्षा और टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति को लेकर लामबंद हुए शिक्षक
जशपुरनगर

सेवा सुरक्षा और टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति को लेकर लामबंद हुए शिक्षक

तिरंगा रैली से गूंजा जिला मुख्यालय, टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का शक्ति प्रदर्शन, रैली के बाद सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2026 12:18 am
By lochan Gupta August 26, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को जिला मुख्यालय में शिक्षकों द्वारा तिरंगा ‘ञ्जश्वञ्ज मुक्ति रैली’ का आयोजन किया गया। रैली में जिले के विभिन्न संवर्गों के सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक एवं व्याख्याता बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर अपनी विभिन्न मांगों एवं सेवा सुरक्षा के समर्थन में आवाज बुलंद की।
रैली के पश्चात शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ञ्जश्वञ्ज की अनिवार्यता समाप्त करने सहित शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। शिक्षक संघर्ष मोर्चा के ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती एवं पदोन्नति से संबंधित नियमों में पूर्व में ञ्जश्वञ्ज की अनिवार्यता का प्रावधान नहीं होने के बावजूद सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति के लिए ञ्जश्वञ्ज को अनिवार्य किए जाने से प्रदेश के शिक्षकों में असमंजस एवं चिंता की स्थिति निर्मित हुई है। मोर्चा के अनुसार शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक ञ्जश्वञ्ज उत्तीर्ण करने का समय दिया गया है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं, जिन्होंने अब तक ञ्जश्वञ्ज उत्तीर्ण नहीं किया है। ऐसे में उनकी सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति को लेकर उत्पन्न स्थिति का स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है। मोर्चा ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय तक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य नहीं रहा तथा नियमित रूप से ञ्जश्वञ्ज परीक्षा आयोजित नहीं होने के कारण भी बड़ी संख्या में शिक्षक इससे वंचित रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षकों के हितों एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए शासन को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए। शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति के लिए ञ्जश्वञ्ज की अनिवार्यता समाप्त करने। शिक्षकों की पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए पूर्ण पेंशन एवं अन्य सभी सेवा लाभ प्रदान करने। शिक्षकों को केंद्र के समान वेतनमान देने तथा वेतन विसंगतियों का निराकरण करने। 13 फरवरी 2026 को जारी भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में शिक्षकों के हित में आवश्यक संशोधन करने। शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति के लिए शासन स्तर पर क्च.श्वस्र. ब्रिज कोर्स की व्यवस्था करने की मांग शामिल है।
रैली को संबोधित करते हुए शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव, विनय सिंह, सह-संयोजक कुंदन गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि शिक्षकों की मांगें किसी एक व्यक्ति या एक संवर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह प्रदेश के हजारों शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, सम्मान एवं भविष्य से जुड़ा विषय है। शिक्षकों ने एकजुट होकर शासन से मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेने की अपील की। शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा कि संगठन पूर्व में भी शिक्षकों के हित में एकजुट होकर संघर्ष करता रहा है तथा शिक्षकों का शासकीय सेवा में संविलियन एवं पुरानी पेंशन योजना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी आंदोलन कर चुका है। रैली में शामिल शिक्षकों ने तिरंगे के सम्मान के साथ शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाया और उम्मीद जताई कि राज्य सरकार शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करेगी।

You Might Also Like

सडक़ सुरक्षा मितानों, हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कट्टे की नोक पर व्यवसायी से लूट का मास्टरमाइंड कुख्यात बदमाश विक्की घांसी सहित 3 गिरफ्तार

आस्ता के एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा

चोरी के फरार आरोपियों को पुलिस ने गोवा से किया गिरफ्तार

चौक-चौराहों पर घूमते मवेशियों से होती है परेशानी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एफडी का झांसा देकर बैंक मैनेजर से 5 लाख की ठगी
Next Article नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : ओपी

खबरें और भी है....

नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : ओपी
सेवा सुरक्षा और टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति को लेकर लामबंद हुए शिक्षक
एफडी का झांसा देकर बैंक मैनेजर से 5 लाख की ठगी
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं : अरूण साव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : ओपी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?