NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शराब के नशे में ब्लेड से हमला, गाली देने से मना करने पर 3 युवकों पर किया हमला, गले में लगी चोट, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शराब के नशे में ब्लेड से हमला, गाली देने से मना करने पर 3 युवकों पर किया हमला, गले में लगी चोट, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

शराब के नशे में ब्लेड से हमला, गाली देने से मना करने पर 3 युवकों पर किया हमला, गले में लगी चोट, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: August 25, 2026 12:44 am
By lochan Gupta August 25, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में शराब के नशे में एक युवक आने-जाने वाले लोगों को गाली दे रहा था। दो लोगों ने उसे गाली देने से मना किया तो युवक ने ब्लेड से दोनों के गले पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक पर भी उसने हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, पूंजीपथरा स्थित बांकेबिहारी कंपनी की लेबर कॉलोनी में रहने वाला 36 वर्षीय सोमा सिंकू शनिवार रात अपने साथी बुधराम मुंडा के साथ तुमीडीह की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में तुमीडीह इंदिरा भवन के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में आने-जाने वाले लोगों को गाली दे रहा था। उसने सोमा सिंकू और उसके साथी को देखकर उनके साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और जेब से ब्लेड निकालकर दोनों के गले पर हमला कर दिया। हमले में दोनों के गले पर चोट लगी और खून निकलने लगा। इसके बाद दोनों वहां से भागकर इंदिरा भवन पहुंचे और अपने तीसरे साथी बुधन सिंह को घटना की जानकारी दी। इसी दौरान आरोपी उनके पीछे वहां भी पहुंच गया। बीच-बचाव करने आए बुधन सिंह पर भी आरोपी ने ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों घायल हो गए।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना देखकर आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुभाष पन्ना (48) बताया। वह लाटा-बलंगी रोड, थाना दर्री, जिला कोरबा का रहने वाला है।

कुछ युवकों से विवाद के बाद किया हमला

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मां का रायगढ़ में इलाज चल रहा था। उनकी मौत के बाद वह अंतिम संस्कार के लिए कोरबा से अपने गांव जा रहा था। तुमीडीह में उसके कुछ पुराने परिचित रहते हैं, इसलिए वह उनसे मिलने के लिए वहां रुक गया। इस दौरान उसने शराब पी और कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद उसने तीन लोगों पर ब्लेड से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आरोपियों पर कार्रवाई जारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था बिगाडऩे वाले और हिंसक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने ब्लेड से तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

You Might Also Like

बाक्स क्रिकेट को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

इतवारी बाजार में आक्सीजोन बनने का रास्ता साफ

सेन्द्रीपाली ढाबा में पुलिस की रेड, डीजल का अवैध भंडारण पकड़ा

अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर हुई कार्रवाई

एम एस पी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी गीत- भारत मां के जय बोलव रे की दी प्रस्तुति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 37.50 लाख की 150 गुम मोबाइल बरामद, 3 माह में ट्रेस कर मोबाइल रिकवर किए
Next Article 15.75 टन अवैध कबाड़ से लोड वाहन पकड़ाया, ओडिशा से आ रहा था कबाड़ से भरा ट्रक

खबरें और भी है....

ईडब्ल्यूएस भूमि के बिना प्लाटिंग करने वाले… कॉलोनाइजरों पर गिरेगी कलेक्टर की गाज
दवा दुकानों के स्टाक एवं क्रय-विक्रय की होगी जांच
ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
जहर सेवन कर नवविाहिता ने की खुदकुशी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ईडब्ल्यूएस भूमि के बिना प्लाटिंग करने वाले… कॉलोनाइजरों पर गिरेगी कलेक्टर की गाज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?