NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शिक्षक संघर्ष मोर्च महारैली निकालकर कलेक्टर को देंगे ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शिक्षक संघर्ष मोर्च महारैली निकालकर कलेक्टर को देंगे ज्ञापन
रायगढ़

शिक्षक संघर्ष मोर्च महारैली निकालकर कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

टेट अनिवार्यता समाप्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर रायगढ़ जिला के शिक्षक भरेंगे हुंकार

lochan Gupta
Last updated: August 25, 2026 12:41 am
By lochan Gupta August 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़ । राज्य में कार्यरत शिक्षक संवर्ग के हितों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सक्रिय प्रमुख संगठनों के साझा मंच छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा शिक्षक संवर्ग की समस्याओं के त्वरित निराकरण व मांगों की अविलंब पूर्ति के संदर्भ में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री एवं विभागीय उच्चाधिकारियों को रैली निकालकर ज्ञापन देने हेतु आज कलेक्ट्रेट में एकत्रित होंगे । शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा बताया गया कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में रायगढ़ जिले के शिक्षक एकत्रित होकर रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे जहां अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री सहित उच्चाधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपेंगे ।
शिक्षक संघर्ष मोर्चा के मांगों में जिन विषयों को शामिल किया गया है उनमें – पहले बिंदु पर छत्तीसगढ़ राजपत्र शिक्षक पंचायत संवर्ग भर्ती तथा सेवा की शर्ते नियम 17 अगस्त 2012 के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य किया गया है, इसके पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करते हुए, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दिया जावे एवं 17 अगस्त 2012 के बाद सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा करते हुए शिक्षक हितों की रक्षा किया जावे। दुसरे बिंदु पर पूर्व सेवा अवधि की गणना पूर्ण पेंशन के लिए किया जावे। तीसरे बिंदु पर- वेतन विसंगति को दूर करने केंद्रीय वेतनमान के आधार पर छत्तीसगढ़ के शिक्षकों का वेतन निर्धारण किया जावे। इसी तरह चौथे बिंदु में विसंगतियुक्त 13 फरवरी 2026 के नया भर्ती एवं पदोन्नति नियम को निरस्त किया जावे। एवं पांचवें मांग में प्रशिक्षित सहायक शिक्षक, शिक्षक व व्याख्याता को बीएड हेतु विभागीय ब्रिज कोर्स कराया जावे। इस विषय पर रायगढ़ जिला के संघर्ष मोर्चा जिला संचालक नेतराम साहू, राजकमल पटेल , भोजराम पटेल एवं मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा रायगढ़ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अनुविभागीय अधिकारी रायगढ़ एवं चक्रधर नगर थाना में सूचना देकर अपने रैली व आंदोलन की जानकारी दी गई है। शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संचालक टीचर्स एसोसियन से जिला संचालक नेतराम साहू, संयुक्त शिक्षक संघ के राजकमल पटेल एवं शालेय शिक्षक संघ भोजराम पटेल द्वारा समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को 2:00 बजे तक अनिवार्य रूप से कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम पहुंचकर अपने जायज मंग व हक के लिए रैली एवं ज्ञापन के संघर्ष कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

You Might Also Like

तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान’ का हुआ भव्य शुभारंभ

आर्थिक आजादी की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना का हुआ आयोजन

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ

आवारा कुत्तों के आतंक से त्रस्त शहरवासी

जन सुविधाओं पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जेल कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने महापौर से की मुलाकात… नोटिस से भयभीत दुकानदारों को मिला आश्वासन
Next Article 31 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर, जीपी सिंह पुलिस अकादमी के डीजी बनाए गए, काबरा को रेल-ट्रैफिक की भी जिम्मेदारी

खबरें और भी है....

ईडब्ल्यूएस भूमि के बिना प्लाटिंग करने वाले… कॉलोनाइजरों पर गिरेगी कलेक्टर की गाज
दवा दुकानों के स्टाक एवं क्रय-विक्रय की होगी जांच
ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
चक्रधर समारोह में छत्तीसगढ़ी माटी के कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
जहर सेवन कर नवविाहिता ने की खुदकुशी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ईडब्ल्यूएस भूमि के बिना प्लाटिंग करने वाले… कॉलोनाइजरों पर गिरेगी कलेक्टर की गाज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?