NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो चोरी के मामले में 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और सामान बरामद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दो चोरी के मामले में 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और सामान बरामद
रायगढ़

दो चोरी के मामले में 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और सामान बरामद

lochan Gupta
Last updated: August 23, 2026 12:04 am
By lochan Gupta August 23, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। दो अलग-अलग चोरियों का सिलसिलेवार खुलासा करते हुए तमनार पुलिस ने 6 विधि से संघर्षरत बालकों और एक युवक समेत कुल 7 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने मिलुपारा चौक से मोटरसाइकिल चोरी करने के साथ ही कुधरीपारा मंदिर चौक तिराहा स्थित दुकान का दरवाजा तोडक़र खाद्य सामग्री और नगदी चोरी किया था। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ वारदात में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी बरामद किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विगत 13 अगस्त को मिलुपारा में किराये के मकान में रहने वाले रतन कुमार धोबी ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट तमनार थाना में दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि वह अंबुजा सीमेंट कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत है। 12 अगस्त को ड्यूटी से लौटने के बाद उसने अपनी सफेद-काले रंग की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-11 एयू 9751 घर के सामने खड़ी की थी, जिसे अगले दिन सुबह ड्यूटी जाने के समय वहां से गायब पाया। इसी दौरान कुधरीपारा मंदिर चौक तिराहा स्थित पान ठेला दुकान में भी चोरी की घटना सामने आई। दुकान संचालक रामभजन पोर्ते ने पुलिस को बताया कि 12 अगस्त की रात करीब 10.30 बजे दुकान बंद कर वह घर चला गया था। अगले दिन पड़ोसी ने दुकान का दरवाजा टूटा होने की सूचना दी। दुकान के अंदर रखे कुरकुरे, मिक्चर, गांठिया, चटकमटक, टेस्टीनट, फल्लीदाना, पपीतालेस, चॉकलेट, सिगरेट, पान मसाला सहित करीब 9 हजार रुपये की खाद्य सामग्री तथा 1 हजार रुपये नगद, कुल करीब 10 हजार रुपये का सामान चोरी होना पाया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों मामलों की जांच शुरू करते हुए मुखबिरों को सक्रिय किया। दूसरे ही दिन पुलिस को तीन संदिग्ध नाबालिगों के दोनों घटनाओं में शामिल होने की सूचना मिली। पूछताछ में तीनों ने बताया कि दोनों चोरी की वारदातों में कुल 7 लोग शामिल थे, जो दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चोरी के इरादे से घूम रहे थे। आरोपियों ने मिलुपारा से बाइक चोरी करने तथा कुधरीपारा स्थित दुकान से खाने-पीने का सामान और नगदी चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने तीन विधि से संघर्षरत बालकों के कब्जे से चोरी की बाइक और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। घटना में शामिल अन्य आरोपी फरार थे। इसके बाद पुलिस ने 20 अगस्त को चोरी में शामिल तीन और विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने भी अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

 

फरार युवक को भी पुलिस ने दबोचा

दोनों चोरियों में शामिल मुकेश अगरिया पिता मेहत्तर अगरिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी जांजगीर, थाना तमनार गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लुक-छिप रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश तेज करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने 6 नाबालिगों के साथ मिलकर दोनों चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। वहीं आरोपी के खिलाफ धारा 302(2) बीएनएस तथा धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

You Might Also Like

अग्रसेन जयंती को लेकर अग्र समाज की महिलाओं की हुई बैठक

शिव ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग

औद्योगिक विकास का अभिशाप झेल रहा लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र

शांति पूर्ण एवं भव्य शोभा यात्रा हेतु आयोजन समिति ने आभार जताया

मौन सर्वोत्तम जाप के संदेश हेतु नवरात्र में पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम की मौन साधना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सरकारी अस्पताल के वार्ड में लाश के पास मरीजों के खाना खाने का वीडियो वायरल
Next Article पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर अपराध से बचने किया जागरूक

खबरें और भी है....

शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
गार्ड को गोली मारने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
दिल्ली दरबार में रायगढ़ के लाल का डंका, दो पीएम के भरोसेमंद बने ओपी चौधरी
4 किलो गांजा के साथ युवती सहित दो गिरफ्तार
कोरबा में शुरू हुआ देश का पहला 21 सीयूएम इलेक्ट्रिक शॉवेल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?