NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले में सडक़ों के सुदृढ़ीकरण के लिए 12 करोड़ 63 लाख रुपये स्वीकृत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जिले में सडक़ों के सुदृढ़ीकरण के लिए 12 करोड़ 63 लाख रुपये स्वीकृत
जशपुरनगर

जिले में सडक़ों के सुदृढ़ीकरण के लिए 12 करोड़ 63 लाख रुपये स्वीकृत

दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण से आवागमन होगा सुगम, क्षेत्रवासियों ने सीएम साय का जताया आभार

lochan Gupta
Last updated: August 22, 2026 11:44 pm
By lochan Gupta August 22, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले की सडक़ अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत जिले के दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए 12 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी। स्वीकृति के तहत शिवपुर से पत्थलगांव मार्ग के 9 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 5 करोड़ 1 लाख रुपए तथा दुलदुला से चटकपुर-लोटापानी मार्ग, कुनकुरी के 18.6 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 7 करोड़ 62 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन दोनों मार्गों के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। सडक़ें मजबूत और बेहतर होने से आवागमन के समय में कमी आएगी तथा दूरस्थ क्षेत्रों से मुख्य मार्गों और बाजारों तक पहुंच आसान होगी। इससे कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।

 

जिले में लगातार मजबूत हो रहा सडक़ नेटवर्क

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सडक़ अधोसंरचना के विस्तार, निर्माण, उन्नयन और सुदृढ़ीकरण का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सडक़ संपर्क से जोडऩे पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मजबूत सडक़ नेटवर्क से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी आसान होती है। सडक़ अधोसंरचना के विस्तार से शासन की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने में भी सुविधा होगी। बेहतर कनेक्टिविटी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ विकास की गति को और तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण के लिए मिली स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इन मार्गों के बेहतर होने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सडक़ों के सुदृढ़ीकरण से आवागमन आसान होगी और लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि सडक़ें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारभूत जरूरत हैं। इन मार्गों के मजबूतीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं बढ़ेंगी और लोगों को आवागमन के साथ-साथ रोजगार, व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से बेहतर जुड़ाव मिलेगा।

You Might Also Like

विवेचना होगी और अधिक आधुनिक एवं प्रभावी

रायपुर का कुनकुरी सेवा सदन बना मरीजों के आशा का केन्द्र

जाली नोट खपाने वाले 2 फरार आरोपी गिरफ्तार

बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर संपन्न

जन सेवक जिपं अध्यक्ष सालिक साय के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी जोरों पर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article टीचर ने 10वीं की छात्रा से मांगे न्यूड वीडियो
Next Article सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर के खेल प्रतिभाओं में दिखा नौनिहालों का दम

खबरें और भी है....

शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
गार्ड को गोली मारने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
दिल्ली दरबार में रायगढ़ के लाल का डंका, दो पीएम के भरोसेमंद बने ओपी चौधरी
4 किलो गांजा के साथ युवती सहित दो गिरफ्तार
कोरबा में शुरू हुआ देश का पहला 21 सीयूएम इलेक्ट्रिक शॉवेल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?