NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायपुर का कुनकुरी सेवा सदन बना मरीजों के आशा का केन्द्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > रायपुर का कुनकुरी सेवा सदन बना मरीजों के आशा का केन्द्र
जशपुरनगर

रायपुर का कुनकुरी सेवा सदन बना मरीजों के आशा का केन्द्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर मिल रहा है लाभ, मरीजों का हालचाल जानने पहुंची सीएम मैडम कौशल्या, तीन माह में तीन सौ से अधिक मरीज हो चुके है लाभान्वित

lochan Gupta
Last updated: June 9, 2024 9:05 pm
By lochan Gupta June 9, 2024
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्र से उपचार के लिए राजधानी रायपुर आने वाले मरीज और उनके स्वजनों की सुविधा के लिए कुनकुरी सेवा सदन शुरू किया गया है। इस सदन में बीमारी से जुझ रहे मरीज और उनके स्वजनो को स्वास्थ्य सेवा संबंधी सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है ताकि उन्हें रायपुर में भटकना ना पड़े। यहां दो मेडिकल टीम और एक एंबुलेंस तैनात किया गया है। दरअसल, रायपुर में आंबेडकर मेडिकल कालेज, मेकाहारा, एम्स सहित नीजि चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रदेश के बस्तर से लेकर जशपुर तक से रोजाना सैकड़ों जरूरतमंद लोग रायपुर पहुंचते हैं। इन्हें उपचार के लिए कहां जाना है और क्या करना है? इन लोगों की जरूरत को महसूस करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी सेवा सदन की शुरूआत की पहल की है। 32 बेड की क्षमता वाले इस सेवा सदन का शुभारंभ इसी साल मार्च में हुआ है। अब तक 3 सौ से अधिक लोगों को इस सदन का लाभ मिल चुका है। उल्लेखनिय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मेडिकल सेवा को लेकर बहुत संवेदनशील रहे हैं। सांसद और केन्द्रीय मंत्री रहने के दौरान भी उन्होनें बीमार मरीजों की जरूरत और उनकी सहायता करने के लिए तत्परता से काम करते रहें हेै। मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ का कमान सम्हालने के बाद,सीएम कैम्प बगिया,जशपुर सहित पूरे प्रदेश के मरीजों की आशा का नया केन्द्र बन गया है। इस कैम्प से अब तक साढ़े 4 सौ से अधिक मरीजों को सहायता पहुंचाई जा चुकी है। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री साय ने कार्यकाल के पहले दिन से ही सख्ती दिखानी शुरू कर दी थी। उन्होनें शपथ लेने के बाद एंबुलेंस सेवा को सुधारने का पहला निर्देश अधिकारियों को दिया था। इसके साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में सस्ती जेनरीक दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी मुख्यमंत्री के पहल पर हो चुकी है।
कौशल्या साय ने मरीजों से पूछा हालचाल-
बीते दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय कुनकुरी सेवा सदन पहुंची और यहां सेवा का लाभ उठा रहे मरीजों और उनके स्वजनों से चर्चा की। इस दौरान उन्होनें मरीजों से उनकी बीमारी और चल रहे उपचार की जानकारी लेने के साथ ही,सेवा सदन में मिल रही सुविधा के संबंध में विस्तार से जाना। श्रीमती साय ने सेवा सदन में कार्यकरत चिकित्सकों और कर्मचारियों को मरीजों को अच्छी सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

You Might Also Like

सीएम साय के नेतृत्व में बन रहे अत्याधुनिक स्टेडियम और खेल अकादमियां

व्यापारी से 9 लाख की ठगी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 251 जोड़े विवाह परिणय सूत्र में बंधे

मेधावी छात्रों को पं. रेवती रमण मिश्र स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया

चोरी करने वाले दो संगठित गिरोह का किया भांडाफोड़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नगर निगम भिलाई द्वारा रोड के ऊपर अवैध कब्जाधारियों पर फिर की गई कार्यवाही
Next Article 19 नग मवेशियों को जशपुर पुलिस ने तस्करी होने से बचाया

खबरें और भी है....

गजमार पहाड़ में स्थापित होगी विशालकाय हनुमान जी की प्रतिमा
जेएसपीएल यार्ड से लाखों का वेस्ट मटेरियल चोरी
गांजा तस्करी के दो आरोपी को 5-5 साल कड़ी कैद
सीएसआर मद से अधूरे विकास-कार्यों पर भडक़ा आक्रोश
गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गजमार पहाड़ में स्थापित होगी विशालकाय हनुमान जी की प्रतिमा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?