NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आवारा मवेशियों से किसानों की फसल पर संकट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > आवारा मवेशियों से किसानों की फसल पर संकट
छत्तीसगढ़

आवारा मवेशियों से किसानों की फसल पर संकट

समाजसेवकों ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपकर ज्ञापन

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta August 21, 2026
Share
4 Min Read

पखांजूर। नगर पंचायत क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बढ़ती आवारा मवेशियों की समस्या अब किसानों के लिए गंभीर चिंता का कारण बनती जा रही है। खुले में घूम रहे मवेशी जहां सडक़ों और सार्वजनिक स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित कर रहे हैं, वहीं खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की इस समस्या को लेकर पखांजूर के समाजसेवकों ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में समाजसेवकों ने तीन प्रमुख मांगें प्रशासन के सामने रखी हैं।जिसमे पखांजूर नगर पंचायत क्षेत्र में अभियान चलाकर आवारा मवेशियों की पहचान एवं गणना कराई जाए,वही पकड़े गए मवेशियों को सुरक्षित एवं निर्धारित स्थान पर रखने की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की गई है,साथ ही किसानों की फसलों को आवारा मवेशियों से हो रहे नुकसान को रोकने के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्था किए जाने की है।
समाजसेवकों ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में मवेशी बिना किसी रोक-टोक के सडक़ों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और खेतों में घूम रहे हैं। मवेशियों के खेतों में पहुंचने से किसानों की मेहनत से तैयार हो रही फसलों को नुकसान हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। वहीं मुख्य सडक़ों पर मवेशियों के झुंड के कारण सडक़ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन और नगर पंचायत से आवारा मवेशियों की पहचान एवं गणना के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की गई है। साथ ही पकड़े जाने वाले मवेशियों को सुरक्षित रखने के लिए निर्धारित स्थान पर उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की गई, ताकि सडक़ और खेतों में मवेशियों के खुले विचरण पर रोक लगाई जा सके।
ज्ञापन में एक अन्य गंभीर मुद्दे की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है। समाजसेवकों ने बताया कि क्षेत्र में ऐसी चर्चा है कि कुछ मवेशियों को रात के समय पैदल अथवा वाहनों के माध्यम से बांदे और पखांजूर क्षेत्र से महाराष्ट्र सीमा की ओर ले जाया जा रहा है।हालांकि इस संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है और इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। समाजसेवकों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मवेशियों को किन परिस्थितियों में और किस उद्देश्य से सीमा की ओर ले जाया जा रहा है। जांच में यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
समाजसेवकों का कहना है कि आवारा मवेशियों की समस्या केवल किसानों की फसल तक सीमित नहीं है। इससे सडक़ सुरक्षा, पशुओं की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में प्रशासन और नगर पंचायत को मामले को गंभीरता से लेते हुए मवेशियों की पहचान, सुरक्षित रखने की व्यवस्था तथा किसानों की फसलों को बचाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए।

You Might Also Like

सीएमएचओ ने प्रा. स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

साइकिल से निरीक्षण पर निकले निगम आयुक्त

युवा मोर्चा का भव्य होली मिलन समारोह

सेवा सहकारी समिति में धांधली, बिना जमीन वाले ‘फर्जी किसान’, कलेक्टर से शिकायत

उफनती नदी को नाव से पार कर नक्सल प्रभावित कंदारी पहुंचे कलेक्टर-एसपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान-महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान
Next Article 9 आईएफएस अधिकारियों का ट्रांसफर, सौरभ ठाकुर को सरगुजा हाथी रिजर्व की जिम्मेदारी

खबरें और भी है....

कलेक्टर ने पोस्ट ऑफ द मन्थ शिक्षकों का किया सम्मान, विनोबा ऐप से मिल रहा नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा
कारोबारी पर वक्फ संपत्ति कब्जाने का आरोप
यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, 5 दिनों तक चलेगी परीक्षा, 185 कैंडिडेट्स होंगे शामिल
ट्रैफिक सुधारने कई जगहों पर लगेंगे सिग्नल, व्हीआईपी रोड में नए साइन-बोर्ड लगेंगे
बिलासपुर-यलहंका के मध्य चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 26 से नियमित परिचालन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कलेक्टर ने पोस्ट ऑफ द मन्थ शिक्षकों का किया सम्मान, विनोबा ऐप से मिल रहा नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?