NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हमारी उन्नति का है अंजन, ये महतारी वंदन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हमारी उन्नति का है अंजन, ये महतारी वंदन
रायगढ़

हमारी उन्नति का है अंजन, ये महतारी वंदन

आत्मनिर्भरता से बढक़र व्यवसाय की ओर अग्रसर समाज की महिलाएँ

lochan Gupta
Last updated: March 22, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta March 22, 2026
Share
11 Min Read

रायगढ़। अब तक विष्णु सरकार आने के बाद राज्य की प्रत्येक पात्र महिला को प्रति माह एक हजार रुपए के हिसाब से 25 हजार रुपए मिल चुके हैं। यानी कि इस योजना के तहत साय सरकार ने 25 वीं किश्त जारी कर दी है। अधिकांश महिला इस योजना का लाभ उठाते हुए आत्मनिर्भर हो रही हैं। और कुछ हो चुकी हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाएँ अब छोटे – छोटे व्यवसाय जैसे सब्जी, किराना, सिलाई – कढ़ाई, अन्य छोटे घरेलू कुटीर व्यवसाय जैसे कार्यों को कर लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर हैं और सरकार को इस सहयोग के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद के साथ बधाई भी दे रहे हैं। वहीं साय सरकार की इस योजना का खासकर वे महिलाएँ लाभ उठा रही हैं जो 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाएँ हैं।वहीं करीब इस योजना प्रदेश की 67 ब्लॉक महिलाओं को लाभ मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक लगभग प्रति माह 633 करोड़ रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। ‘दैनिक नवीन कदम’ अखबार की स्थापना दिवस पर इस योजना को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न समाज से जुड़ीं महिलाओं ने अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए साय सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना की बेहद सराहना की।


आवश्यकताओं की हो रही पूर्ति
रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के ग्राम पंचायत खैरपाली निवासी श्रीमती हेमलता रविशंकर पटेल ने महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मासिक मदद से परिवार की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं। जिससे वो अब आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। श्रीमती हेमलता ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को उत्प्रेरित करने वाली महतारी वंदन योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए की राशि उनके खाते में पहुंच रही है। इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई और घरेलु उपयोग के लिए कर रही है। श्रीमती हेमलता रविशंकर पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि नारी शक्ति महतारी वंदन का राशि पाकर अपने आप में सम्पन्न हो रही है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बनती जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।
पारिवारिक खर्च में मददगार
रायगढ़ जिले के विकासखंड  पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत छिछोर उमरिया निवासी श्रीमती अनिता गोपाल बारिक ने भी इस योजना से लाभान्वित होने वाली महिलाओं में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि प्रत्येक माह उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। इस राशि का उपयोग वे घर के लिए राशन तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं खरीदने में करती हैं, जिससे परिवार के खर्चों को संभालने में काफी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिलने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है। श्रीमती अनिता की तरह क्षेत्र की कई महिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ उठाकर अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और सम्मान की भावना को भी मजबूत कर रही है।
जीवन में आया नव बदलाव
कोरबा जिले के ग्राम रामपुर दशहरा चौक निवासी श्रीमती पुष्पा मदन श्रीवास ने भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होकर अपने जीवन में नया बदलाव महसूस कर रही हैं। एक साधारण गृहणी के रूप में वे अपने परिवार की जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी से करती रही है परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण कई बार घरेलू खर्च और अन्य खर्च होने का चिंता होती थी ऐसे में जब उन्हें महतारी बंधन है उसके लिए आवेदन किया तो यह केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं रही बल्कि उनके जीवन में उम्मीद और आत्म विश्वास का नया अध्याय बन गई।योजना के तहत एक हजार रुपए की सहायता राशि है उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है इस महतारी योजना के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देती है।
आर्थिक स्थिति हो रही बेहतर
जिला रायगढ़ के धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम महाराजगंज निवासी श्रीमती सावित्री देवी चैनी ने कहा की महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं को न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा करने का साधन दिया है, बल्कि उन्हें समाज में आत्मसम्मान और आर्थिक स्वतंत्रता के साथ जीने का अवसर भी प्रदान किया है। उल्लेखनीय है कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी पहल कही जाने वाली महतारी वंदन योजना की शुरुआत विगत 1 मार्च 2024 को हुई थी। इस योजना का उद्देश्य 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि उनको अभी तक महतारी योजना की 25वीं  किस्त मिल चुकी है है महतारी वंदन के पैसे से घर के आवश्यक कार्य ले लिए खर्च करती हैं।
आत्मनिर्भरता का मिल रहा संबल
रायगढ़ शहर के बोईरदादर मोदी नगर निवासी श्रीमती सरस्वती सिंह ने कहा की महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता दी है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता और भविष्य की योजनाओं के प्रति सजग भी बनाया है। यह योजना महिलाओं को समाज में उनके अधिकारों और सशक्त भूमिका का एहसास कराने में अहम भूमिका निभा रही है। महतारी वंदन के पैसे से बच्चों के छोटी-छोटी जरूरत को पूरा करते हैं।महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और परिवारों को खुशहाली का मार्ग दिखाया है, जो समाज के विकास में नई मिसाल कायम कर रही है।
मातृ शक्ति के सम्मान की पहचान है
चक्रधर नगर बंगलापारा रायगढ़ निवासी श्रीमती बसंती पटेल ने कहा कि महतारी बंधन योजना मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की पहचान है। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है और कई बार आवश्यक जरूरत के लिए अतिरिक्त पैसे की आवश्यकता पड़ जाती थी ऐसे समय में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि में उन्हें बड़ी राहत प्रदान की है अब उन्हें व्यक्तिगत आवश्यकताओं या बेटी की छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। उन्होंने जन कल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुसाय एवं वित्त मंत्री रायगढ़ के विधायक ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उनके जैसी अनेक महिलाओं को आगे बढऩे का अवसर प्रदान किया है।
भविष्य के लिए बन रहा उपयोगी
सारंगढ़ निवासी श्रीमती सुशीला यादव ने कहा मैं इस पैसे को बचाकर भविष्य में उपयोग कर रही हूं। यह योजना आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई महतारी वंदन योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक मजबूती दे रही है, बल्कि उन्हें समाज में नए अधिकार और सम्मान का एहसास करा रही है। महिलाओं और उनके परिवारों ने राज्य सरकार के एक साल के सुशासन को जनहितकारी और ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई योजनाएं गरीब, गांव, महिलाओं और किसानों के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित हो रही हैं।
जीवन में परिवर्तन का माध्यम है
टीवी टावर रोड अतरमुड़ा रायगढ़ निवासी श्रीमती सविता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य संचालित महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन आज प्रदेश के लाखों माताओं बहनों के जीवन में परिवर्तन का माध्यम बन रही है। योजना के तहत प्रति माह 1000 रुपए की प्राप्ति हो रही है। जो घर के जरूरी कार्यों के लिए उपयोग हो रहा है।
बहुत बड़ी मददगार बनी योजना
योजना से लाभान्वित रायगढ़ जिले ग्राम गोपालपुर निवासी श्रीमती यशोदा यादव ने महतारी वंदन योजना से उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि मिल रही है इस के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार प्रकट करते हुए  कहा की इस योजना से मिलने वाली राशि मेरे परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में बहुत मददगार साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह पैसा मेरे घर की आवश्यक जरूरतें पूरी करने में सहायक है और मेरे जीवन को आसान बना रहा है।
जीवन का बना सहारा
श्रीमती दिल सारथी ने महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना से जरुरतमंद महिलाओं का हित हो रहा है। उनकी सभी छोटी – छोटी आवश्यकताएं पूरी हो रही है। इसके लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी विशेष बधाई के पात्र हैं। जिनके इस सहयोग से समाज की जरुरतमंद महिलाओं के लिए यह योजना जीने का सहारा बना है।

You Might Also Like

नशीली दवाईयों को सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

नो एंट्री में घुसा भारी वाहन

सामूहिक कन्या विवाह दहेज प्रथा से मुक्ति का मार्ग- ओपी, परिणय सूत्र में बंधे 58 जोड़े

भारत के महान रसायनज्ञ डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती पर विज्ञान मेला का आयोजन

सडक़ किनारे व खेल मैदान में डम्प कर रखे गिट्टी, दुर्घटना को दे रहा निमंत्रण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article टिमरलगा में ‘खनन माफिया’ का राज! सुप्रीम गाइडलाइन दरकिनार, प्रशासनिक चुप्पी पर उठ रहे सवाल
Next Article एनटीपीसी लारा ने अरमुडा गांव के प्राइमरी स्कूल में वर्ल्ड वॉटर डे 2026 मनाया

खबरें और भी है....

आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
अंडील सरना चौक में बड़ा हादसा टला
ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से लूट की रकम व बाइक जब्त
देवी दर्शन करने जा रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत, ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा
देवी मंदिरों में आज कुष्मांडा देवी की हुई आराधना, पूरे दिन माता के जयकारे से गूंजता रहा अंचल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?