NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्राथमिक शाला बांगो घोडिय़ा और सीतराम के शिक्षकों का उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > प्राथमिक शाला बांगो घोडिय़ा और सीतराम के शिक्षकों का उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान
छत्तीसगढ़

प्राथमिक शाला बांगो घोडिय़ा और सीतराम के शिक्षकों का उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कर्तव्य की मिसाल उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षक, पंचायत सेवा कर्मचारी और स्वास्थ्य संयोजक हुए सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
5 Min Read

पखांजूर। नक्सल प्रभावित और अंदरूनी क्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर लोगों को बेहतर सेवा देने वाले शासकीय कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। प्राथमिक शाला बांगो घोडिय़ा के शिक्षक खोकन मंडल एवं शिक्षिका श्यामा ठाकुर, सीतराम माध्यमिक शाला के शिक्षक रूपधर उइके, छोटेबेटिया आधार पंचायत सेवा के कर्मचारी बीरू हालदार तथा सीतराम स्वास्थ्य केंद्र के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सुजीत पाल को उनके उत्कृष्ट कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान 15 अगस्त को प्रदेश के मंत्री टंक राम वर्मा के करकमलों से प्रदान किया गया।

स्कूल को बेहतर बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका

प्राथमिक शाला बांगो घोडिय़ा के शिक्षक खोकन मंडल एवं शिक्षिका श्यामा ठाकुर ने शिक्षण कार्य के साथ विद्यालय की साफ-सफाई, स्वच्छता, स्कूल सौंदर्यीकरण और विद्यार्थियों की पढ़ाई को बेहतर बनाने में विशेष योगदान दिया। शिक्षकों ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के साथ बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को केवल कक्षा में पढ़ाने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, अनुशासन, पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया। वहीं सीतराम माध्यमिक शाला के शिक्षक रूपधर उइके ने भी अंदरूनी क्षेत्र में लगातार अपनी सेवाएं देकर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दिया।

बारिश में भी नहीं टूटा कर्तव्य का सिलसिला

इन शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा का सबसे बड़ा उदाहरण बारिश के दिनों में देखने को मिला। खराब मौसम और कठिन आवागमन के बावजूद शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय पहुंचते रहे। कई बार उन्हें लकड़ी की नाव के सहारे जान जोखिम में डालकर विद्यालय तक पहुंचना पड़ा, लेकिन उन्होंने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता दी। अंदरूनी और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में इस तरह लगातार सेवाएं देना न केवल शिक्षकों की जिम्मेदारी और समर्पण को दर्शाता है, बल्कि क्षेत्र में कार्यरत अन्य शासकीय कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण है।

पंचायत सेवा कर्मचारी बीरू हालदार भी सम्मानित

छोटेबेटिया आधार पंचायत सेवा में कार्यरत बीरू हालदार को भी अंदरूनी क्षेत्र में ग्रामीणों को बेहतर एवं उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया,कठिन परिस्थितियों के बीच ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और पंचायत स्तर की सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में उनके कार्यों की सराहना की गई।और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के रूप में सीतराम स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सुजीत पाल भी लंबे समय से अंदरूनी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का निरंतर निर्वहन करने के लिए उन्हें भी 15 अगस्त के अवसर पर  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नक्सल प्रभावित और अंदरूनी क्षेत्रों में काम करना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके बावजूद शिक्षा, पंचायत और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े इन कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों को चुनौती देते हुए अपनी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी। उनके उत्कृष्ट कार्यों को जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। सम्मान मिलने से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। वहीं यह सम्मान अंदरूनी क्षेत्रों में पूरी निष्ठा के साथ सेवा दे रहे अन्य शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा और हौसले का संदेश माना जा रहा है।
वही इन अंदरूनी और दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों के सामने इन दिनों ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था बड़ी चुनौती बन गई है। शासन द्वारा ङ्कस््य ्रश्चश्च के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था लागू की गई है, लेकिन नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या के चलते यह व्यवस्था जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से संचालित नहीं हो पा रही है।ऐसे में शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचने के बावजूद ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर पाते, जिससे उन्हें तकनीकी परेशानी के साथ-साथ अनावश्यक चिंता का सामना करना पड़ता है। शिक्षकों का कहना है कि जहां नेटवर्क की सुविधा ही उपलब्ध नहीं है, वहां ऑनलाइन अटेंडेंस की अनिवार्यता व्यवहारिक समस्या बन रही है। नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त होने तक शिक्षकों के लिए वैकल्पिक उपस्थिति प्रणाली लागू की जानी चाहिए।शिक्षकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि अंदरूनी क्षेत्रों की भौगोलिक और नेटवर्क संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल ऑफलाइन या अन्य वैकल्पिक अटेंडेंस व्यवस्था की जाए।

You Might Also Like

भू-विस्थापित महिलाओं ने एसईसीएल कार्यालय में किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन

नवरात्रि के चौथे दिन एम जी वार्ड में माता रानी के सेवा में देर रात तक चली जसगीत

सरस्वती शिशु मंदिर रामपुर में हर्ष के साथ माना श्रीकृष्ण जन्मोसव

वित्तीय अनियमितता, फर्जी भुगतान, और वन्यजीवों की मौत पर लापरवाही

दो दिनों में चाकूबाजी की दो वारदातें

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग का धमाकेदार आगाज़ श्रीराम मंदिर परिसर में रोपे गए फलदार पौधे
Next Article पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के निरंतर प्रयास!

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश
कुनकुरी मयाली खण्डसा में अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज संपन्न
नई क्रिकेट टीम के चयन की तैयारी, पत्थलगांव में 30 अगस्त और 6 सितंबर को ट्रायल
रोज वार्डों का दौरा करेंगे कमिश्नर-सीएमओ : प्रमुख सचिव
एसीबी केस दर्ज : निरीक्षक सस्पेंड, ओवर रेट शराब बेचने पर 2 को शो-कॉज नोटिस

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?