NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्टेशन के शेड से टपक रहा बारिश का पानी, यात्री हो रहे हलाकान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्टेशन के शेड से टपक रहा बारिश का पानी, यात्री हो रहे हलाकान
रायगढ़

स्टेशन के शेड से टपक रहा बारिश का पानी, यात्री हो रहे हलाकान

साफ-सफाई भी भगवान भरासे, चारों तरफ फैल रहा गंदगी

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2026 12:47 am
By lochan Gupta August 19, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में लगातार हो रही रिमझिम वर्षा से रायगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पूरी तरह से गिली हो गई है। साथ ही इन दिनों साफ-सफाई भी ढंग से नहीं होने के कारण इधर-उधर फैली गंदगी से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्य के चलते जहां व्यवस्था बदहाल हो गई है तो वहीं जर्जर शेड से पानी टपकने से इन दिनों समस्या और बढ़ गई है। वहीं जिले में सोमवार सुबह से ही लगातार कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश का दौर चल रहा है, इससे स्टेशन पर लगे शेड से पानी लगातार टपक रहा है, जिसके कारण प्लेटफार्म पर रखी सभी कुर्सियां पूरी तरह भीग गई हैं। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करने के लिए बैठने की कोई सूखी जगह नहीं मिल पा रही है। इससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का मौसम शुरू होते ही स्टेशन पर यह समस्या सामान्य हो जाती है। यात्रियों का कहना है कि थोड़ी सी भी वर्षा होने पर प्लेटफार्म पर पानी टपकरा शुरू हो जाता है जो कुर्सियों को भिगो देता है। इसके बाद भी रेलवे प्रशासन सौंदर्यीकरण के काम को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई रही है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में इन दिनों यात्रियों को कभी अपने सामान को गंदगी से बचाने तो कभी खुद को बारिश से बचाने की जरूरत पड़ रही है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं मिलना अपेक्षित है, लेकिन जल निकासी और शेड की मरम्मत में कमी के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं मंगलवार को सुबह करीब 8 बजे स्टेशन में बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे थे, लेकिन उनको न तो सामान रखने की जगह थी न ही उन्हें बैठने की जगह, साथ ही सुबह से साफ-सफाई नहीं होने के कारण चारों तरफ गंदगी भी फैली हुई थी, जिसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं रायगढ़ से रायपुर तक सफर करने वाले सुधीर कुमार और रविंदर सिंह ने बताया कि घंटाभर से प्लेटफार्म में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, साथ ही सामान रखने की भी जगह नहीं है, ऐसे में अब रायगढ़ स्टेशन समस्या का स्टेशन बन गया है।

सफाई कर्मी भी लापरवाह

स्टेशन की सफाई कर्मी भी इन दिनों समय से नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं लगतार बारिश के चलते मंगलवार को सुबह 9.30 बजे तक सफाई कार्य भी शुरू नहीं हो पाया था। जिससे स्टेशन के अगले गेट पर मवेसियों द्वारा गंदगी कर दिए जाने से यात्रियों को आने-जाने में कापी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही एक नंबर प्लेटफार्म से लेकर दो नंबर और तीन नंबर प्लेटफार्म पर भी चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। जिसको लेकर यात्रियों में काफी नाराजगी देखी गई।

कम कर्मचारी के चलते समस्या

उल्लेखनीय है कि रेलवे स्टेशन में सफाई के लिए निर्धारित कर्मचारी नहीं है, जिससे कभी ज्यादा तो कभी कम कर्मचारी यहां काम पर लगाया जाता है। जिससे सुबह की सफाई करने में दोपहर तक का समय लग जाता है। वहीं पहले अधिक कर्मचारी रहते थे तो सुबह में जल्दी सफाई हो जाती थी, और कर्मचारियों पर भार भी कम पड़ता था, लेकिन संबंधित ठेकेदार की मनमानी के चलते विगत कई माह से इस तरह की समस्या बनी हुई है। वहीं इन दिनों मुख्य गेट बंद होने के कारण आगे और पिछे वैकल्पिक गेट चालू किया गया है। जहां बारिश होते ही मवेशी स्टेशन में घुस जा रहे हैं और चारों तरफ गोबर कर दे रहे हैं, लेकिन इसकी सफाइ को लेकर भी कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं।

You Might Also Like

निगम सभापति के लिए सियासी हलचल तेज, पूनम सोलंकी सशक्त दावेदार

रेलवे स्टेशन में डेढ़ घंटे का रहा मेगा ब्लाक

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

नाबालिग बालिका को भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

एनएसएस स्थापना दिवस पर तारापुर में डेंगु जागरूकता रैली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गेरवानी शराब दुकान में युवक ने चलाई गोली
Next Article रक्षाबंधन को लेकर बने खाबो बने रहिबो अभियान का हुआ शुभारंभ

खबरें और भी है....

केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट
जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
रजत शर्मा ने निर्जल अविरल डाक कांवर यात्रा पूर्ण कर रचा नया कीर्तिमान
रायगढ़ भाजपा पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र, संगठन ही शक्ति है- पवन साय
बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला., 6 जिलों के बदले गए कलेक्टर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?