NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर क्राईम से किया जागरूक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर क्राईम से किया जागरूक
रायगढ़

एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर क्राईम से किया जागरूक

lochan Gupta
Last updated: August 18, 2026 12:04 am
By lochan Gupta August 18, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से शुरू किए गए “साइबर जागृति अभियान” को रायगढ़ पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में व्यापक रूप दिया जा रहा है। अभियान के तहत पहले सप्ताह स्कूलों, छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम को फोकस किया गया है । सोमवार को पुलिस टीमों ने स्कूलों एवं छात्रावासों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया और उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी।
थाना पुसौर एवं साइबर टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर, अभिनव स्कूल पुसौर एवं आदर्श विद्यालय पुसौर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं थाना कोतवाली क्षेत्र के नटवर स्कूल में कोतवाली पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। इसके अलावा पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास रायगढ़ में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां डीएसपी उन्नति ठाकुर ने छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए साइबर अपराधों के बदलते तरीकों और उनसे बचने की सावधानियों की जानकारी दी।

ओटीपी से लेकर यूपीआई पीन तक गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की समझाइश

पुलिस टीमों ने विद्यार्थियों को समझाया कि ओटीपी पीन सीव्हीव्ही कार्ड की जानकारी, बैंक पासवर्ड और यूपीआई पीन जैसी संवेदनशील जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर ठग अक्सर बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, कंपनी प्रतिनिधि अथवा किसी परिचित व्यक्ति के नाम से संपर्क कर गोपनीय जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं। ऐसे किसी भी कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना सत्यापन भरोसा नहीं करने की समझाइश दी गई।

केवाईसी से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक, ठगी के नए तरीकों से कराया परिचित

जागरूकता कार्यक्रमों में पुलिस ने विशेष रूप से ज्ञल्ब् अपडेट, बिजली बिल, बैंक खाता बंद होने, लोन, नौकरी, ऑनलाइन खरीदारी, फर्जी निवेश, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग तथा फत् ब्वकमध्न्च्प् फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि साइबर ठग अलग-अलग बहाने बनाकर लोगों को डराने, लालच देने या जल्दबाजी में निर्णय लेने के लिए मजबूर करते हैं।

अनजान लिंक और संदिग्ध ऐप से रहें सावधान

विद्यार्थियों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध मोबाइल एप डाउनलोड नहीं करने तथा सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी, फोटो और अन्य संवेदनशील विवरण साझा करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से संपर्क बढ़ाते समय भी सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी परिजनों अथवा पुलिस को दें।

अभियान से जुडऩे के लिए सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अपील

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” से जुडऩे के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के लिंक अथवा फत् ब्वकम के माध्यम से सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अधिक से अधिक लोगों तक साइबर जागरूकता का संदेश पहुंचाने की अपील की गई।

ठगी होने पर घबराएं नहीं, तत्काल करें 1930 पर शिकायत

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो घबराने के बजाय तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही संबंधित बैंक अथवा वित्तीय संस्था को भी तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से सावधान करने की अपील की।
रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान स्कूलों, कॉलेजों, छात्रावासों एवं आमजन तक साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचाने पर केंद्रित है, ताकि बढ़ते साइबर अपराधों के बीच जिले में जागरूक, सतर्क और सुरक्षित डिजिटल समाज तैयार किया जा सके। आज के इस कार्यक्र के तहत तीन स्कूलों और छात्रावास में करीब 1080 बच्चों को साइबर जागरूक किया गया ।

You Might Also Like

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की जयंती मनाने तैयारियां जोरों पर

आग से झुलसी महिला की मौत

22 बाइक को उड़ाने वाले दो चोर गिरफ्तार

वरिष्ठ अग्रमहिला सम्मान के साथ रेड क्वीन में हुआ बॉक्स क्रिकेट का शुभारंभ

अब महिला समन्वय व हिंदू जागरण मंच ने किया मीना बाजार का विरोध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई
Next Article जिले में ई-नजूल व्यवस्था लागू, अब मोबाइल से कुछ मिनटों में होगा नजूल पट्टा नवीनीकरण का आवेदन

खबरें और भी है....

जिले में ई-नजूल व्यवस्था लागू, अब मोबाइल से कुछ मिनटों में होगा नजूल पट्टा नवीनीकरण का आवेदन
एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर क्राईम से किया जागरूक
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई
पोरथ का स्वयंभू शिव मंदिर है लोगों का आस्था का केंद्र
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जिले में ई-नजूल व्यवस्था लागू, अब मोबाइल से कुछ मिनटों में होगा नजूल पट्टा नवीनीकरण का आवेदन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?