NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई
रायगढ़

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: August 18, 2026 12:03 am
By lochan Gupta August 18, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर ‘अभियान संवेदना’ के तहत महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए खरसिया पुलिस ने नाबालिग बालिका (17.6 माह) से दुष्कर्म के आरोपी रितेश कुमार पटेल (25 वर्ष), निवासी ग्राम औरदा, थाना मालखरीदा, जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
अपराध के संबंध में 16 जुलाई को पुलिस चौकी खरसिया में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ आरोपी रितेश पटेल द्वारा शारीरिक शोषण एवं दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार वर्ष 2025 में खरसिया में रहने के दौरान पीडि़ता की पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी खरसिा में टेंट लगाने का काम करता था और उसने पीडि़ता को मोबाइल एवं सिम दिया था, जिससे दोनों के बीच बातचीत होती थी। आरोप है कि आरोपी ने पीडि़ता को शादी का झांसा देकर टेंट हाउस में बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद बोतल्दा पहाड़ घूमने के बहाने ले जाकर भी दुष्कर्म करने का आरोप है। बाद में आरोपी पीडि़ता को अपने गांव औरदा ले गया और कुछ दिन अपने घर में रखने के बाद उसे घर से निकाल दिया।
मामले में थाना सक्ती में अपराध दर्ज किया गया था। चौकी खरसिया में डायरी प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पीडि़ता का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय के समक्ष कथन कराया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया। पीडि़ता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की और उसे उसके मामा के घर ग्राम नावानारा कल्ला, थाना सक्ती से अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को थाना खरसिया के धारा 64 (2) (ड) बी.एन.एस. 6 पाक्सो एक्ट में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, आरक्षक धनंजय कश्यप, कृति सिदार एवं गोविंद बनर्जी की अहम भूमिका रही।

You Might Also Like

स्वतंत्रता दिवस को लेकर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

लैलूंगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

8 साल की बच्ची से अनाचार पड़ोसी युवक गिरफ्तार

गिरजाघरों में प्रार्थना के साथ शुरू हुआ क्रिसमस त्यौहार

मानिकपुरी पनिका समाज ब्लॉक लैलूंगा के अध्यक्ष बने बज्रदास महंत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पोरथ का स्वयंभू शिव मंदिर है लोगों का आस्था का केंद्र
Next Article एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर क्राईम से किया जागरूक

खबरें और भी है....

जिले में ई-नजूल व्यवस्था लागू, अब मोबाइल से कुछ मिनटों में होगा नजूल पट्टा नवीनीकरण का आवेदन
एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर क्राईम से किया जागरूक
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई
पोरथ का स्वयंभू शिव मंदिर है लोगों का आस्था का केंद्र
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जिले में ई-नजूल व्यवस्था लागू, अब मोबाइल से कुछ मिनटों में होगा नजूल पट्टा नवीनीकरण का आवेदन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?