NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लैलूंगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लैलूंगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!
रायगढ़

लैलूंगा में तहसीलदार का बड़ा एक्शन!

निजी भवन में चल रहा आधार सेंटर सील, अवैध वसूली पर गिरी गाज

lochan Gupta
Last updated: February 11, 2026 12:19 am
By lochan Gupta February 11, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। लैलूंगा में लंबे समय से चल रहे आधार सेंटर के विवाद पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई कर दी है। शिकायतों और लगातार खबर प्रकाशन के बाद तहसीलदार शिवम पांडे ने निजी भवन में संचालित हो रहे आधार सेंटर को मौके पर पहुंचकर सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
बताया जा रहा है कि आधार सेंटर को शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद शासकीय भवन के बजाय निजी भवन में संचालित किया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप था कि केंद्र संचालक द्वारा हितग्राहियों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली जा रही थी। आधार कार्ड सुधार, नया पंजीयन और अपडेट के नाम पर लोगों से मनमाने पैसे लिए जा रहे थे।
ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि उन्हें बार-बार आधार सेंटर बुलाया जाता था। कभी बायोमेट्रिक अपडेट तो कभी दस्तावेज में त्रुटि बताकर कई चक्कर लगवाए जाते थे। इससे ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा था। मजदूरी करने वाले लोगों को पूरा दिन लाइन में खड़े रहना पड़ता था।
लोगों का कहना था कि शासन द्वारा तय दर से अधिक पैसा वसूला जा रहा था, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवार खासे परेशान थे। शिकायतों के बाद जब स्थानीय मीडिया में खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हुईं तो प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया।
तहसीलदार शिवम पांडे ने शिकायत मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। दस्तावेजों की जांच और स्थल निरीक्षण के बाद केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच भी शुरू कर दी गई है और यदि और गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आधार सेवाएं शासकीय भवन में ही संचालित की जाएं, ताकि पारदर्शिता और निगरानी बनी रहे। इसके बावजूद निजी भवन में संचालन किया जाना नियमों का सीधा उल्लंघन माना गया। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। अब जब प्रशासन ने सख्ती दिखाई है, तो लोगों को उम्मीद है कि आगे ऐसी लापरवाही नहीं होगी।
कार्रवाई के बाद क्षेत्र में प्रशासन की सक्रियता की चर्चा जोरों पर है। ग्रामीणों ने तहसीलदार शिवम पांडे की ताबड़तोड़ कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि अवैध वसूली करने वालों पर आगे भी इसी तरह की सख्ती जारी रहेगी। इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि यदि शिकायतें तथ्यात्मक हों और लगातार उठाई जाएं, तो प्रशासन को कार्रवाई करनी ही पड़ती है। फिलहाल आधार सेंटर सील होने के बाद अब आगे की जांच और कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

You Might Also Like

जनदर्शन के माध्यम से एडीएम सुश्री जांगड़े ने सुनी लोगों की समस्याएं

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी वार्ड विजेता कप क्रिकेट 14 से प्रारंभ

पैसे चोरी के संदेह में पत्नी की हत्या

जोबी महाविद्यालय में लगी सेनेटरी पैड की मशीन

जनता के वोट अधिकार को पैरों तले रौंद रहे उमेश पटेल : सुमीत शर्मा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अडानी पावर की रेल लाइन के खिलाफ ग्रामीण हुए लामबंद,
Next Article सूने मकान का ताला तोडक़र 57 हजार की चोरी

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?